Image Slider

लोनी। कोतवाली क्षेत्र के सिखरानी गांव में मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट और हवाई फायरिंग हुई। घटना की जानकारी लोनी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अपनी ओर से दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए जुटी है। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि लोनी थाने के उप निरीक्षक अंकित राठौर बंथला में टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि सिखरानी गांव में तो पक्षों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही अंकित भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो दो पक्ष आपस में मारपीट कर रहे हैं। पहला पक्ष अंकित मावी और राहुल दूसरे पक्ष अज्जू, ललित मावी, अंकित मावी, सौरभ मावी एक दूसरे से मारपीट कर रहे थे। इस दौरान अज्जू ने हवाई फायरिंग करके भाग गया। एसीपी ने बताया कि एक शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। झगड़ा किस बात पर हुआ, इसकी जांच की जा रही है। संवाद


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||