Image Slider

कौशांबी। वैशाली के सिग्नेचर मॉल स्थित एक बार में मंगलवार रात को बिल के रुपये मांगने पर बार मालिक, मैनेजर और कर्मचारियों से मारपीट करने वाले पांच आरोपियों की शिनाख्त कर ली है। पुलिस ने अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है। बता दें कि वैशाली स्थित एक बड़े मॉल के बार में दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। बिल के रुपये मांगने पर करीब 25-30 लोगों ने बार मालिक, मैनेजर और कर्मचारियों से मारपीट की थी। आरोपियों ने कर्मचारियों की सैलरी और गल्ले में रखे पांच लाख रुपये भी लूटने का भी आरोप है। पीड़ित सुधीर जायसवाल दिल्ली के तिलक नगर के रहने वाले हैं। आरोप है कि उनके ऑफिस में घुसकर मारपीट की और बचाव में आए मैनेजर सुरेंद्र व सहयोगी प्रदीप को भी पीटा।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||