Image Slider

पिनगवां। एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक नूंह को शिकायत की है। शिकायत में परिवार ने मुकदमे की जांच किसी अन्य थाने के उच्च अधिकारी से कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 13 जुलाई को उसकी नाबालिग बेटी को गांव के ही दो युवक बहला-फुसलाकर ले गए थे। इस संबंध में थाना पिनगवां में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी अभी गांव में खुलेआम घूम रहा है। आरोप है कि आरोपी पक्ष द्वारा परिवार को मुकदमे में समझौता करने और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। शिकायतकर्ता ने स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई में पक्षपात का आरोप लगाते हुए एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच किसी अन्य थाने के अधिकारी से कराने की मांग की है। संवाद


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||