Image Slider

दिल्ली में अगले छह दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 22 अगस्त के बीच आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और अलग-अलग दिनों में हल्की बारिश हो सकती है।

17 अगस्त को सुबह से दोपहर के बीच एक-दो बार बहुत हल्की बारिश होने के साथ शाम और रात में भी बूंदाबांदी के आसार हैं।

18 अगस्त को कई बार बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 19 और 20 अगस्त को बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। 21 और 22 अगस्त को फिर बहुत हल्की से हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 35 और न्यूनतम 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

उमस भरी गर्मी ने किया परेशान

रविवार को दिनभर सूरज के तेवर तल्ख रहे। मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद के बावजूद दिल्लीवासियों को बारिश का इंतजार रहा। उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में एक से दो और अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम आर्द्रता 92 और न्यूनतम 64 प्रतिशत रही।

 

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||