अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी के साथ मुंबई से दूर रह रहे हैं. कपल बेंग्लुरु में लिव इन में रहता है. लेटेस्ट इंटरव्यू में दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की. अनुराग कश्यप ने बताया कि कैसे उम्र में 20 साल का फासला होने के बावजूद दोनों का रिश्ता मजबूत है.
अनुराग कश्यप गर्लफ्रेंड शुभ्रा के साथ मुंबई से दूर रहते हैं.
शुभ्रा शेट्टी कभी फैंटम फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करती थीं. यहीं पर उनकी अनुराग कश्यप से पहली बार मुलाकात हुई थी. साथ काम करने के दौरान धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं. कपल को पहली बार साल 2015 में एक साथ देखा गया था, हालांकि उस वक्त दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था.
सीक्रेट तरीके से डेट कर रहा था कपल
अनुराग कश्यप और शुभ्रा शेट्टी ने कई साल तक सीक्रेट तरीके से डेट किया था. कई साल तक अपने रिलेशनशिप को मीडिया की नजरों से दूर रखने के बाद साल 2018 में अनुराग ने अपने रिश्ते की पुष्टि की, जिसके बाद दोनों की निजी जिंदगी सुर्खियों में आने लगी.
कपल की उम्र में है 20 साल का फासला
शुभ्रा ने बातचीत में बताया कि रिश्ते की शुरुआत में अनुराग ने ही सबसे पहले अपनी भावनाएं जाहिर की थीं. हालांकि, उन्होंने शुभ्रा से तुरंत किसी फैसले की उम्मीद नहीं की. अनुराग ने उन्हें अपनी जिंदगी को समझने और खुद फैसले लेने की आजादी दी. शुभ्रा के मुताबिक, अनुराग का कहना था कि वह अपनी जिंदगी के अनुभवों की वजह से अपनी भावनाओं को पहचानते हैं, लेकिन शुभ्रा को भी अपनी जिंदगी और पसंद को समझने का पूरा अधिकार है. हालांकि इन सबके बावजूद कपल करीबन 11 साल से साथ है.
About the Author
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



