Image Slider

Last Updated:

Zoom

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के वाराणसी एयरपोर्ट पर फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं. आजमगढ़ का एक यात्री एयर इंडिया की फ्लाइट से मुम्बई जाने वाला था. उसके पास पिस्टल और मैगजीन भी थी. यात्री ने अपनी पिस्टल और मैगजीन को डिक्लेयर भी किया था. इस दौरान अचानक पिस्टल से गोली चल गई और जमीन से लड़ने के बाद पास खड़े एक लड़के और महिला को लग गई है. महिला के जांघ और लड़के के हाथ मे गोली लगी है. दोनों को आनन-फानन में हरहुआ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की पूरी जांच अब पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी कर रही है. वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का मामला है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||