Last Updated:
Bangladesh Beat Australia: दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में बांग्लादेश की ये पहली जीत है. वहीं, टेस्ट में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ दूसरी बार हराने का कारनामा किया है. इस जीत के साथ ही बांग्लादेश की टीम ने सीरीज में अब 1-0 की बढ़त बना ली है.
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराया
ड्राविन में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश को चौथी पारी में सिर्फ 57 रनों का टारगेट मिला था, जिसे टीम ने शादमान इस्लाम (25) और मोमीनुल हक (30) की मदद से 14.2 ओवर में हासिल कर इतिहास रच दिया. हालांकि, बांग्लादेश के लिए इस टारगेट तक पहुंचना आसान नहीं रहा. क्योंकि, पहली पारी के शतकवीर तंजीद हसन तमीम बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे, लेकिन इसके बाद बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने कोई जोखिम नहीं उठाया और धीरे-धीरे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की.
कैमरून ग्रीन का शतक गया बेकार
ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में कैमरून ने जुझारू शतकीय पारी खेली. ग्रीन 104 रन बनाकर आउट हुए. ग्रीन की इस शतकीय पारी के बदौलत ऑस्ट्रेलिया पारी से मिलने वाली हार से बच पाई. दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप रहा. ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में ग्रीन के अलावा स्टीव स्मिथ ने 44 और एलेक्स कैरी ने 30 रनों की कुछ प्रभावी पारियां खेली. इसके अलावा पूरी टीम बांग्लादेशी गेंदबाजों के आगे संघर्ष करती रही. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 228 रनों के लीड को खत्म करते हुए 284 रन बनाए.
बांग्लादेश को मिली थी पहली पारी में 228 रनों बढ़त
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम ने जबरदस्त खेल दिखाया. यही कारण है कि बांग्लादेश ने पहली पारी में 228 रनों की लीड हासिल की थी. मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 198 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में बांग्लादेश ने 426 रन बना डाले. पारी में बांग्लादेश के लिए तंजीद हसन ने 101 रनों बनाए. इसके अलावा कप्तान नजमुल हसन शंटो ने 84 रनों की पारी खेली, जबकि मेहदी हसन मिराज ने 65 और मोमीनुल हक ने 49 रनों का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी में जोश हेजलवुड ने कुल 6 विकेट हासिल किए थे.
बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी में चमके हसन और मिराज
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी में हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज ने कमाल किया. हसन महमूद ने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 9 विकेट अपने नाम किए. हसन ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के 6 बल्लेबाजों को आउट किया था. इसके अलावा दूसरी पारी में भी उन्होंने 3 विकेट लिए, जिसमें शतक लगाने वाले कैमरून ग्रीन भी शामिल हैं. वहीं, पहली पारी में बिना विकेट के रहने वाले मिराज ने दूसरी पारी में पंजा खोलते हुए 5 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा टीम के लिए तस्कीन अहमद और तैजुल इस्लाम ने भी महत्वपूर्ण सफलता हासिल की. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच अब दूसरा टेस्ट मैच 22 अगस्त से मकाया में खेली जाएगी.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



