Last Updated:
Sri Lanka vs India, 1st Test Day-2 Live: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. खेल के पहले दिन टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पहले बैटिंग करते हुए टीम इ…और पढ़ें
India vs Sri Lanka, 1st Dasy-2 Live cricket update: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज का दूसरा दिन है. खेल के पहले दिन टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. खेल का पहला दिन पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा. भारतीय टीम ने दिन की समाप्ति तक सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए थे. वहीं, अब दूसरे दिन की शुरुआत देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत करेंगे. पडिक्कल ने शुरुआती दिन अपना पहला टेस्ट शतक लगाया और नाबाद वापस लौटे. टीम इंडिया के लिए आउट होने वाले बल्लेबाजों में यशस्वी जायसवाल (32) और कप्तान शुभमन गिल (16) हैं. इसके अलावा केएल राहुल 77 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए हैं. खेल के पहले दिन श्रीलंका ने 73 ओवर की गेंदबाजी की थी.
SL vs IND, 1st Test Day-2 Live Score: मौसम ने खेल शुरू होने से पहले फैंस का मूड बिगाड़ा
भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट के दूसरे दिन के खेल शुरू होने से पहले बारिश ने खलल डाल दी है. गॉल में सुबह-सुबह झमाझम बारिश हो रही है. ऐसे में दूसरे दिन का खेल शुरू होने में देरी होना तय है.
SL vs IND, 1st Test Day-2 Live Score: केएल राहुल के फिटनेस पर आया अपडेट
गॉल टेस्ट के पहले दिन चोट के कारण रिटायर हर्ट होने वाले केएल राहुल की फिटनेस पर बड़ा अपडेट आया है. टीम इंडिया के बैटिंग कोच ने बताया है कि राहुल की चोट गंभीर नहीं है और वह अपनी पारी को फिर से शुरू कर सकते हैं. राहुल 77 रन बनाकर खेल रहे हैं.
SL vs IND, 1st Test Day-2 Live Score: यशस्वी जायसवाल हुए हैं रनआउट
टीम इंडिया के लिए पहला विकेट यशस्वी जायसवाल के रूप में गिरा था. यशस्वी जब 32 रन के स्कोर पर थे तो केएल राहुल के साथ सिंगल चुराने की कोशिश में उनकी श्रीलंकाई गेंदबाज से टक्कर हो गई, जिसके कारण दोनों ही बल्लेबाज एक ही छोर पर पहुंच गए, जिसमें यशस्वी को अपना विकेट गंवना पड़ा.
SL vs IND, 1st Test Day-2 Live Score: केएल राहुल हुए रिटायर हर्ट
टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करने वाले केएल राहुल दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से चोटिल हो गए. इसके कारण उन्हें रिटायर हर्ट होना पड़ा. राहुल को तब चोट लगी जब वह 77 रन बनाकर खेल रहे थे. ऐसे में उम्मीद है कि चोट से उबरने के बाद जब राहुल मैदान पर उतरेंगे तो अपना शतक पूरा करेंगे.
SL vs IND, 1st Test Day-2 Live Score: पहले दिन देवदत्त पडिक्कल ने लगाई थी सेंचुरी
टीम इंडिया के लिए खेल के पहले दिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए देवदत्त पडिक्कल ने सेंचुरी लगाई थी. टेस्ट क्रिकेट में उनका ये पहला शतक है. दिन की समाप्ति पर पडिक्कल 178 गेंद में 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 131 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. उनके साथ ऋषभ पंत 27 रन बनाकर खेल रहे हैं.
SL vs IND, 1st Test Day-2 Live Score: भारत-श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट का आज दूसरा दिन है
भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है. खेल के पहले दिन टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन का स्कोर खड़ा किया था. भारत के लिए दूसरे दिन के खेल में देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत पारी को आगे बढ़ाएंगे.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



