बॉलीवुड में जब भी इच्छाधारी नागिन का जिक्र होता है, तो 1986 की फिल्म ‘नगीना’ में श्रीदेवी का आइकॉनिक रूप याद आता है. हालांकि, पर्दे पर फन फैलाने का यह सिलसिला श्रीदेवी से बहुत पहले ही शुरू हो चुका था. वैजयंतीमाला से लेकर रीना रॉय जैसी हीरोइनों पर्दे पर नागिन का किरदार निभाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था.
नागिन के किरदारों में नजर आईं ये एक्ट्रेसेस.
नई दिल्ली. बॉलीवुड में जब भी इच्छाधारी नागिन की बात होती है, तो सबसे पहले 1986 में आई फिल्म ‘नगीना’ में श्रीदेवी का वो आइकॉनिक रूप याद आता है. ‘मैं तेरी दुश्मन, दुश्मन तू मेरा’ गाने पर उनके डांस और उनकी कजरारी आंखों ने पर्दे पर जादू चला दिया था. लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि नागपंचमी त्योहार की लोककथाओं से प्रेरित होकर श्रीदेवी से बहुत पहले ही हिंदी सिनेमा की कई दिग्गज एक्ट्रेसेस पर्दे पर नागिन का अवतार निभाकर दर्शकों को हैरान कर चुकी हैं.
‘नगीना’ बॉलीवुड की एक आइकॉनिक फैंटेसी-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन हरमेश मल्होत्रा ने किया था. फिल्म में श्रीदेवी ने रजनी नाम की इच्छाधारी नागिन का यादगार किरदार निभाया था, जो अपने साथी की मौत का बदला लेती है. उनकी नीली आंखें, बॉडी लैंग्वेज और अमरीश पुरी के सामने किया गया नगीना डांस आज भी भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन डांस सीक्वेंस में गिना जाता है. आइए जानते हैं ‘नगीना’ से पहले की यादगार फिल्मों के बारे में.
नागिन (1954)- वैजयंतीमाला
हिंदी सिनेमा में इच्छाधारी नागिन के कॉन्सेप्ट की शुरुआत 1954 की सुपरहिट फिल्म ‘नागिन’ से हुई थी. इसमें उस दौर की खूबसूरत हीरोइन वैजयंतीमाला ने मुख्य भूमिका निभाई थी. फिल्म में उनके नागिन अवतार और प्रसिद्ध धुन ‘मन डोले मेरा तन डोले’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. यह भारतीय सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म बनी, जिसने पर्दे पर इच्छाधारी नागिन के मिथक को बेहद खूबसूरती से स्थापित किया.
नागिन (1976)- रीना रॉय
इस मल्टीस्टारर फिल्म ‘नागिन’ में रीना रॉय ने एक ऐसी इच्छाधारी नागिन का रोल निभाया था, जो अपने साथी (जितेंद्र) की मौत का बदला लेती है. रीना रॉय के इस खौफनाक और बदले की आग में जलते रूप ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था, फिल्म का गाना ‘तेरे संग प्यार में नहीं तोड़ना’ सुपरहिट रहा था और यह फिल्म आज भी कल्ट क्लासिक मानी जाती है.
नागिन और सपेरा (1966)- बेला बोस
60 के दशक की मशहूर अदाकारा बेला बोस ने 1966 की फिल्म ‘नागिन और सपेरा’ में एक नागिन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में सपेरे और नागिन के बीच के लोककथा वाले रिश्ते को बेहद दिलचस्प तरीके से दिखाया गया था. बेला के अभिनय और उनके शास्त्रीय नृत्य ने इस फिल्म में जान फूंक दी थी, जिसे उस दौर के दर्शकों ने काफी पसंद किया था.
नाग पूजा (1971)- इंदिरा बिल्ली
इस फैंटेसी फिल्म ‘नाग पूजा’ में अभिनेत्री इंदिरा बिल्ली ने नागिन की भूमिका निभाई थी. यह फिल्म मुख्य रूप से सांपों की पूजा, नाग-नागिन के पवित्र रिश्ते और इंसानी दुनिया के बीच के टकराव को दर्शाती थी. इंदिरा के अभिनय को इस भक्ति और पौराणिक कथा से भरपूर फिल्म में दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया था.
About the Author
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



