Image Slider

Last Updated:

NDA vs NA Difference: 12वीं के बाद देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एनडीए और एनए दो सबसे बड़े विकल्प हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूपीएससी की एक ही परीक्षा से होने वाले इन दोनों कोर्स में जमीन-आसमान का अंतर है? जानिए पात्रता, ट्रेनिंग और करियर के लिहाज से एऩडीए और एनए में क्या फर्क है.

NDA और NA में क्या अंतर है? 12वीं के बाद सेना में अफसर कैसे बनें?Zoom

Difference Between NDA and NA: एनडीए और एनए के बीच कई बड़े अंतर हैं

नई दिल्ली (NDA vs NA Difference). 12वीं में पढ़ते हुए या पासआउट होने के बाद देश के लाखों युवा भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना देखते हैं. जब भी रक्षा बलों में अधिकारी बनने की बात आती है तो NDA और NA शब्द सबसे ज्यादा सुनने को मिलते हैं. संघ लोक सेवा आयोग इसका फॉर्म भी अक्सर एक साथ ही निकालता है, जिसे ‘NDA & NA Exam’ कहा जाता है. इसी वजह से ज्यादातर स्टूडेंट्स और पेरेंट्स मान लेते हैं कि ये दोनों एक ही चीज के दो नाम हैं, जबकि असलियत में ऐसा बिल्कुल नहीं है.

अगर आप सेना की वर्दी पहनने का सपना देख रहे हैं तो फॉर्म भरने से पहले एनडीए और एनए के बीच फर्क समझना बेहद जरूरी है. एनडीए और एनए के जरिए आप भले ही भारतीय सशस्त्र बलों में क्लास-1 अधिकारी बनते हैं, लेकिन इनकी ट्रेनिंग का तरीका, पढ़ाई का पैटर्न, चयन के नियम और यहां तक कि ट्रेनिंग की जगह भी एकदम अलग होती है. जानिए एनडीए और एनए के बीच मुख्य अंतर क्या है और आपके करियर के लिए कौन सा रास्ता सबसे बेहतर रहेगा.

Difference Between NDA and NA: एनडीए और एनए में क्या अंतर है?

एनडीए (नेशनल डिफेंस एकेडमी) त्रि-सेवा एकेडमी है. इसका मतलब है कि यहां थल सेना (Army), नौसेना (Navy) और वायु सेना (Air Force), तीनों के लिए कैडेट्स तैयार किए जाते हैं. परीक्षा पास करने के बाद पसंद और मेरिट के हिसाब से तीनों में से कोई एक विंग मिलती है. वहीं, एनए (नेवल एकेडमी) विशेष रूप से सिर्फ भारतीय नौसेना के लिए है. अगर आप NA का विकल्प चुनते हैं तो आपका चयन सिर्फ और सिर्फ नेवी की एग्जीक्यूटिव ब्रांच के लिए होगा. इसमें आर्मी या एयरफोर्स में जाने का मौका नहीं होता.

12वीं में सब्जेक्ट का चक्कर: कौन कर सकता है अप्लाई?

सब्जेक्ट्स की बात करें तो दोनों के नियमों में बहुत अंतर है:

  • NDA के लिए: 12वीं में आर्ट्स या कॉमर्स से पढ़ाई करने वाले भी NDA का फॉर्म भर सकते हैं. हालांकि, तब आप सिर्फ भारतीय थल सेना (Army) के लिए पात्र होंगे. नेवी और एयरफोर्स के लिए 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स जरूरी है.
  • NA के लिए: नेवल एकेडमी में आर्ट्स या कॉमर्स वाले स्टूडेंट्स के लिए एंट्री का कोई रास्ता नहीं है. एनए में जाने के लिए 12वीं में फिजिक्स और मैथमेटिक्स (PCM) अनिवार्य है.

एनडीए और एनए की ट्रेनिंग कैसे होती है?

दोनों जगह मिलने वाली एजुकेशन और डिग्री का पैटर्न बिल्कुल अलग है:

  • एनडीए (खड़कवासला, पुणे): यहां कैडेट्स 3 साल तक पढ़ाई और बेसिक सैन्य ट्रेनिंग हासिल करते हैं. पढ़ाई पूरी होने पर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से बीए, बीएससी या बीटेक की डिग्री मिलती है. इसके बाद 1 साल की एडवांस ट्रेनिंग के लिए विंग की एकेडमी (जैसे IMA या AFA) भेजा जाता है.
  • एनए (एझिमाला, केरल): नेवल एकेडमी में कैडेट सीधे 4 साल की बीटेक की पढ़ाई करते हैं. यहां नौसैनिक ट्रेनिंग के साथ-साथ इंजीनियरिंग की डिग्री पर फोकस होता है.

एनडीए या एनए, कौन सा रास्ता सही है?

अगर आपका सपना थल सेना, वायु सेना या नौसेना में शामिल होने का है- और आप तीनों सेनाओं के कैडेट्स के साथ 3 साल तक ट्रेनिंग का अनुभव लेना चाहते हैं तो NDA (नेशनल डिफेंस एकेडमी) ही पहली पसंद होनी चाहिए. लेकिन अगर आपका फोकस सिर्फ समुद्र की लहरों और भारतीय नौसेना पर है और आप टेक-माइंडेड हैं तो 12वीं के बाद NA सबसे सटीक और सीधा रास्ता है.

About the Author

authorimg

Deepali PorwalSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||