Image Slider

Last Updated:

Gold-Silver Price Today: वाराणसी के सर्राफा बाजार में शनिवार 15 अगस्त को सोने और चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली. 24 कैरेट सोना 1,53,030 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं चांदी एक हफ्ते में 9,900 रुपये महंगी होकर 2,54,900 रुपये प्रति किलो हो गई.

वाराणसी: वेडिंग सीजन से पहले ही सोने की चमक बढ़ने लगी है. अगस्त के दूसरे सप्ताह में सोना के भाव आसमान की तरफ बढ़े हैं. सिर्फ सोना ही नहीं बल्कि चांदी के कीमतों में भी तेजी आई है. वहीं दूसरे तरफ वेडिंग सीजन की शुरुआत से पहले ही अब सर्राफा बाजार में भी हलचल है. दुकानदारों के पास भी ऑर्डर आने शुरू हो गए हैं.

वाराणसी के सर्राफा बाजार में शनिवार (15 अगस्त) को 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 153030 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. वहीं बीते सप्ताह इसका भाव 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम था यानी एक सप्ताह में सोना करीब 1530 रुपये तक महंगा हुआ है. वहीं बात 22 कैरेट सोने के कीमतों की करें तो आज बाजार में उसका भाव 1,40,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं बीते सप्ताह 9 अगस्त को इसकी कीमत 1,39,100 रुपये थी.बीते सप्ताह की अपेक्षा 22 कैरेट सोने के भाव में 1190 रुपये प्रति 10 ग्राम तक का उछाल आया है.

इन सब के अलावा बात 18 कैरेट सोने के कीमत की करें तो आज बाजार में उसकी कीमत 1,14,810 रुपये प्रति 10 ग्राम है. बता दें कि सोने चांदी की खरीदारी से पहले इसकी शुद्धता की जांच जरूर करनी चाहिए. गहनों पर लगे हॉलमार्क से इसकी जांच की जाती है. गहनों पर लगे हॉलमार्क से सोना कितना शुद्ध है इसकी आसानी से जांच हो जाती है.24 कैरेट सोने को शुद्ध सोना माना जाता है.

9900 रुपये प्रति किलो तक महंगा हुआ चांदी

सोने के अलावा बात चांदी के कीमतों की करें तो बीते 1 सप्ताह में चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी आई है. चांदी 9900 रुपये प्रति किलो तक महंगा हुआ है. शनिवार को बाजार में चांदी की कीमत 2,54,900 रुपये प्रति किलो रही. वहीं बीते सप्ताह इसका भाव 2,45,000 रुपये प्रति किलो था.

आगे भी भाव में दिखेगा उछाल

सर्राफा कारोबारी विश्वजीत वर्मा ने बताया कि अगस्त महीने के पहले और दूसरे दोनो ही सप्ताह में सोने के भाव बढ़े हैं. उम्मीद है आगे भी इसकी कीमतों में उछाल का ये दौर जारी रहेगा. दीपावली तक सोना 1,65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की सम्भवना है.वहीं चांदी भी 2,80,000 तक पहुंच सकती है.

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||