चेन्नई के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के झंडा फहराने के दौरान साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन सुर्खियों में रहीं. वायरल वीडियो में तृषा, विजय के माता-पिता एस. ए. चंद्रशेखर और शोभा चंद्रशेखर के साथ पहली पंक्ति में बैठकर बातचीत करती नजर आईं. अफेयर की अफवाहों, पत्नी संगीता द्वारा तलाक याचिका वापस लेने और हालिया विवादों के बीच तृषा की यह मौजूदगी सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोर रही है.
CM विजय और तृषा कृष्णन के वीडियो वायरल हो रहे हैं.
नई दिल्ली. 15 अगस्त के मौके पर चेन्नई में स्वतंत्रता दिवस समारोह का नजारा कुछ ऐसा रहा कि कैमरों की नजरें मुख्यमंत्री विजय से ज्यादा तृषा कृष्णन पर टिक गईं. साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन 15 अगस्त को चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहुंचीं. कार्यक्रम में सीएम विजय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. लेकिन वीडियो में तृषा की कुछ खास नजरों ने सोशल मीडिया का ध्यान खींच लिया. सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो अब वायरल हो रहे हैं. आखिर तृषा बार-बार टुकुर-टुकुर किसे निहार रही थीं?
चेन्नई में स्वतंत्रता दिवस समारोह में तृषा कृष्णन पीले रंग की साड़ी और गजरे में नजर आईं. फ्रंट रो में एक्ट्रेस सीएम विजय के मम्मी-पापा के बराबर वाली सीट पर प्यारी सी मुस्कान के साथ बैठीं नजर आईं. लेकिन, उनकी नजर जिसको टुकर-टुकर देख रहे थे वो वायरल हो गया.
टुकर-टुकर किसे निहारती रहीं तृषा की नजरें?
समारोह से सामने आए एक वीडियो में तृषा विजय के माता-पिता के पास बैठी नजर आ रही हैं. वह उनके साथ बातचीत करती और दूसरे मेहमानों से भी घुलती-मिलती दिखाई दीं. इसी वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैंस के बीच तृषा और विजय की कथित नजदीकियों को लेकर फिर चर्चा शुरू हो गई है.
VIDEO | Actor Trisha joins Independence Day function in Chennai; sits with Tamil Nadu CM Vijay’s parents.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



