Image Slider

Last Updated:

Karan Johar Brutally Trolled: ‘द ट्रेटर्स 2’ में करण जौहर का डार्क और ड्रामैटिक अवतार देखकर फैंस के उड़े होश! तारीफ की जगह सोशल मीडिया पर पड़े ताने, कोई उन्हें रामायण का ‘जटायू’ बता रहा है तो कोई ‘सम्राट किलबिश’. जानिए मनीष मल्होत्रा के इस ‘क्रो कुट्योर’ आउटफिट पर लोगों ने कैसे-कैसे क्या कहा. नीचे देखें तस्वीरें और पढ़ें पूरी खबर-

Karan Johar Trolled For The Traitors 2 Look: करण जौहर अक्सर ही अपने फैशन और स्टाइल के चलते चर्चा में बने रहते हैं. इन दिनों वे अपने रियालिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2 को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. हाल ही में इस शो की शुरूआत हुई, जिसमें करण जौहर एक बार फिर बतौर होस्ट दिखाई दिए. लेकिन इस बार शो से ज्यादा उनके कपड़ों ने हर किसी का ध्यान खींचा.दरअसल करण ने बहुत ही यूनिक क्रो कुट्योर आउटफिट कैरी किया था, जिसके लिए लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं.

करण जौहर ने’द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन के लिए डार्क और पंखों वाला आउटफिट कैरी किया. लेकिन वह तारीफ मिलने के बजाय करण बुरी तरह ट्रोल हो गए हैं. इंटरनेट पर कोई उन्हें जटायू कह रहा है तो कोई ‘शक्तिमान’ का सम्राट किलबिश बता रहा है.

करण जौहर के इस नए आउटफिट को ‘क्रो कुट्योर’ यानी कौवे के फैशन से इंस्पायर्ड बताया जा रहा है. करण ने पूरे काले कपड़े पहने हैं और ऊपर से काले पंखों वाली भारी जैकेट डाल रखी है. पहली नजर में देखने पर ऐसा लगता है जैसे किसी डरावनी फिल्म का कोई किरदार सामने आ गया हो.

Add News18 as
Preferred Source on Google

करण के इस खास आउटफिट को उनके करीबी दोस्त और मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है. मनीष ने खुद इस ड्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. उन्होंने बताया कि शो में मिस्ट्री और सस्पेंस का माहौल बनाने के लिए उन्होंने करण को यह डार्क लुक दिया है.

जैसे ही करण जौहर की तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. कई लोगों को करण का यह लुक देखकर बचपन के मशहूर शो ‘शक्तिमान’ के विलेन सम्राट किलबिश की याद आ गई. कमेंट्स में लोग धड़ाधड़ ‘अंधेरा कायम रहे’ लिखने लगे. ट्रोलिंग यहीं नहीं रुकी, नेटिजन्स ने करण की तुलना रामायण के जटायू पक्षी से भी कर दी. कुछ यूजर्स ने लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे कौआ हो.

बात करें इस शो की तो ‘द ट्रेटर्स’ एक बेहद पॉपुलर इंटरनेशनल रियलिटी गेम शो है, जिसका इंडियन वर्जन करण जौहर होस्ट कर रहे हैं. यह पूरा शो धोखा, छल और सस्पेंस पर टिका है. मेकर्स का इरादा करण को एक मिस्टीरियस लुक देने का था ताकि शो की थीम जम सके.

ये कोई पहली बार नहीं है जब करण अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हुए हों. करण अक्सर ओवर-साइज्ड जैकेट, अजीब चश्मे और अजीब रंग-बिरंगे कपड़ों में नजर आते रहते हैं. लेकिन इस बार पंखों वाले फैशन ने तो सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए हैं. भले ही लोग करण जौहर को ट्रोल कर रहे हों, लेकिन एक बात तय है कि इस आउटफिट की वजह से उनके नए शो ‘द ट्रेटर्स 2’ को तगड़ी पब्लिसिटी भी मिल गई है. अब देखना ये होगा कि ये शो इस बार क्या कमाल दिखाएगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||