Last Updated:
Shubman Gill records in Sri Lanka: भारतीय कप्तान शुभमन गिल श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एक-दो नहीं बल्कि पांच बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ने की दहलीज में हैं. गिल गॉल की स्पिन फ्रेंडली विकेट से निपटने के लिए खास तैयारी भी कर रहे है. अपने होम स्टेट पंजाब में भी उन्होंने लो बाउंस सतहों के लिए खास ड्रिलिंग की थी. चलिए आपको उन पांच बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें गिल तोड़ सकते हैं.
श्रीलंका में शुभमन गिल की नजरों में कौन-कौन से रिकॉर्ड्स?
बतौर कप्तान किसी भारतीय का बेस्ट स्कोर
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 1997 के श्रीलंका दौरे पर जब दो टेस्ट मैच की सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी की थी, तब पहले टेस्ट की पहली पारी में 143 रन बनाए थे. कोलंबो में खेले गए उस मैच में सचिन ने 247 गेंदों का सामना करते हुए 20 बाउंड्री जमाई थी. आज भी श्रीलंका में किसी भारतीय कप्तान का ये सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड है. गिल के पास इस स्कोर को पछाड़ने का सुनहरा मौका है.
श्रीलंका में प्रैक्टिस सेशन के दौरान शुभमन गिल
बतौर कप्तान सबसे तेज 1500 रन
2025 के इंग्लैंड दौरे पर शुभमन गिल को टेस्ट कप्तानी सौंपी गई थी, तब से अब तक खेले नौ मैच की 15 पारियों में वह 82.76 की लाजवाब औसत से 1076 रन बना चुके हैं. छह शतक और एक अर्धशतक लगा चुके गिल जल्द ही बतौर कप्तान सबसे तेज 1500 रन बनाने वाले भारतीय बन सकते हैं. फिलहाल ये रिकॉर्ड लिटिल-मास्टर सुनील गावस्कर के नाम हैं, जिन्होंने 21 पारियों में ये कारनामा किया था. गिल 1500 के मार्क से सिर्फ 424 रन ही दूर हैं.
श्रीलंका में प्रैक्टिस सेशन के दौरान शुभमन गिल
WTC में 3000 रन बनाने वाला पहला भारतीय
भारत भले ही दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल चुका हो, लेकिन कोई भी इंडियन प्लेयर इसमें तीन हजार रन का आंकड़ा नहीं छू पाया है. गिल 40 मैच की 73 पारियों में 10 शतक और आठ अर्धशतक के साथ 43.07 की औसत से 2843 रन बना चुके हैं. गिल 3000 रन के आंकड़े से सिर्फ 157 रन दूर हैं.
एक WTC चक्र में हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय
शुभमन गिल एक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान भी बन सकते हैं. मौजूदा 2025-27 साइकिल में गिल ने आठ मैच में पांच शतक और एक अर्धशतक के साथ 950 रन बना लिए हैं. पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली 900 से ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र अन्य भारतीय बल्लेबाज हैं. विराट ने 2019-21 साइकिल में ये रन बनाए थे.
श्रीलंका में तीन टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान
शुभमन गिल जिस फॉर्म में चल रहे हैं, उनके लिए चार पारियों में तीन शतक बनाना इतना कठिन भी नहीं. सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली संयुक्त रूप से श्रीलंका में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले भारतीय रहे हैं. 1997 के दौरे पर सचिन ने दो शतक जमाए तो विराट कोहली ने एक शतक 2015 तो दूसरा शतक 2017 में लगाया था.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



