‘14 साल हो गए, पर मेरा वनवास खत्म नहीं हुआ’, पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए रितेश देशमुख
Image Slider
Last Updated:
रितेश देशमुख ने पिता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख की 14वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावुक अंदाज में याद किया. पुरानी तस्वीर साझा करते हुए रितेश ने लिखा कि पिता को गए 14 साल हो चुके हैं, लेकिन उनका ‘वनवास’ अभी खत्म नहीं हुआ. बेटे की यह बात उनके भीतर छिपे दर्द को बयां करती है. पोस्ट पर पत्नी जेनेलिया ने भी टूटे दिल के साथ अपना दुख जाहिर किया है.
रितेश देशमुख ने अपने पिता को याद किया.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एख्टर और फिल्ममेकर रितेश देशमुख ने अपने पिता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख की 14वीं पुण्यतिथि पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने भावुक अंदाज में अपने पिता को याद किया.
रितेश ने इंस्टाग्राम पर पिता विलासराव देशमुख की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की. उन्होंने लिखा, ‘आपको गए 14 साल हो गए, लेकिन मेरा वनवास अभी तक खत्म नहीं हुआ.’ इस पोस्ट पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख ने भी कॉमेंट किया. उन्होंने हार्ट ब्रेक वाली इमोजी शेयर कीं.