Image Slider

Last Updated:

Yogi Adityanth on Azam Khan : शिवपाल यादव के आजम खान को गृह मंत्री बनाने के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पलटवार किया. CM योगी ने सवाल उठाया कि क्या सपा आजम खान को गृह मंत्री बनाकर फिर प्रदेश में दंगे करवाना चाहती है. उन्‍होंने क्‍या-क्‍या कहा, आइये जानते हैं…

Zoom

CM योगी आदित्यनाथ आजम खान को गृह मंत्री बनाए जाने की शिवपाल द्वारा बात कहे जाने से काफी नाराज दिखे.

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की सियासत में आजम खान को लेकर एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव के 2027 में सपा सरकार बनने पर आजम खान को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पलटवार किया है. लखनऊ में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में योगी ने आजम खान का नाम लिए बिना सपा पर तीखा हमला बोला. मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी और विभाजन के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के नाम पर विश्वविद्यालय बनाने वाले व्यक्ति के लिए समाजवादी पार्टी आज पैरोकार बन रही है.

उन्होंने कहा कि सपा कहती है कि सरकार में आने पर ऐसे व्यक्ति को गृह मंत्री बनाया जाएगा. योगी ने इसी बयान को निशाने पर लेते हुए कहा कि सपा जानती है कि ऐसा व्यक्ति सत्ता में नहीं आने वाला, लेकिन उसकी सोच से पता चलता है कि वह फिर दंगा करवाना चाहती है.

योगी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने मोहम्मदाबाद के नवाब की संपत्ति को बचाने के लिए कांग्रेस नेताओं की ओर से किए गए प्रयासों का जिक्र किया और कहा कि संबंधित शख्‍स मुस्लिम लीग का कोषाध्यक्ष था. इसके साथ ही उन्होंने मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के दंगों का भी जिक्र करते हुए सपा पर गंभीर आरोप लगाए.

शिवपाल के बयान से शुरू हुआ विवाद
दरअसल, शिवपाल यादव ने बुधवार को रामपुर जिला जेल में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की थी. करीब एक घंटे की मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि 2027 में अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो आजम खान को गृह मंत्री बनाया जाएगा. शिवपाल ने यह भी आरोप लगाया कि आजम खान के साथ अन्याय हुआ है और सरकार बनने पर इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

शिवपाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील भी की थी. उन्होंने दावा किया कि आजम खान ने जेल से संदेश भेजकर सपा नेताओं से पूरे प्रदेश का दौरा करने और पार्टी की सरकार बनाने के लिए काम करने को कहा है.

About the Author

authorimg

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

Sandeep Kumar is a Senior journalist and digital newsroom leader with over 20 years of experience across television, print and digital media. He currently serves as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, le…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||