आराध्या बच्चन के फेक हेल्थ वीडियो मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई की. कोर्ट ने मशहूर परिवार की प्रतिष्ठा के कानूनी हक पर सवाल उठाए. मामले की अगली सुनवाई सितंबर में होगी.
यह मामला यूट्यूब वीडियो के खिलाफ था. जहां आराध्या बच्चन की सेहत से जुड़ा झूठा क्लिप बनाकर अपलोड किया गया. इसमें दावा किया गया कि स्टारकिड गंभीर रूप से बीमार है और अस्पताल में भर्ती है. इस मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस अनूप जे भंभानी ने इस मामले में परिवार के नाम और उसकी प्रतिष्ठा को लेकर भी सवाल किए.
आराध्या बच्चन केस पर हुई सुनवाई
कोर्ट ने कहा कि किसी मशहूर परिवार के नाम की प्रतिष्ठा पर उसके परिवार की अगली कितनी पीढ़ियों तक कितना कानूनी हक होना चाहिए. अगर किसी परिवार के सदस्य ने ने नाम कमाया है तो क्या उसके ब्चचों, पोते-पोतियों और आने वाली पीढ़ियों को भी उसी प्रतिष्ठा का कानूनी अधिकार मिलेगा? अगर हां तो तो ऐसा कब तक होगा. क्या उसके नाम की प्रतिष्ठा को ट्रेडमार्क की तरह कानूनी सुरक्षा दी जा सकती है?
बच्चन परिवार के वकील ने क्या कहा
बच्चन परिवार की ओर से कोर्ट में पेश वकील प्रवीण आनंद ने दलील दी कि ऐसे फर्जी कंटेंट परिवार की प्रतिष्ठा और नाम का गलत इस्तेमाल उनकी छवि को नुकसान पहुंचती है. ऐसे समय के साथ उनकी गुडविल कम होती है. इसलिए उसकी सुरक्षा आवश्यक है.
कोर्ट ने उठाए सवाल
वहीं कोर्ट ने सवाल किया कि अगर कोई व्यक्ति या चैनल इस तरह की गलत-अपमानजनक खबर फैलाता है तो इसे इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स का उल्लघंन माना जाना चाहिए? अगर हां तो कौन से IP अधिकार के तहत? साथ ही कोर्ट ने इस बात पर भी जोर दिया कि हर बच्चे के लिए अधिकार सामान है. किसी के साथ भी सेहत से जुड़े भ्रामक वीडियो बर्दाश्त नहीं किए जा सकते. अब इस मामले की सुनवाई अगले महीने सितंबर में होगी.
फर्जी वीडियो हटाने का दिया था आदेश
बता दें 20 अप्रैल 2023 को कोर्ट ने यूट्यूब से आराध्या बच्चन की सेहत से जुड़े फर्जी वीडियो को हटाने का आदेश दिया था. साथ ही कहा था कि किसी भी बच्चे के बारे में ऐसी गलत जानकारी बेहद विकृत मानसिकता को दिखाता है.
क्या है मामला
साल 2023 में कुछ यूट्यूब चैनल पर बच्चन फैमिली से जुड़े फेक वीडियो का मामला कोर्ट पहुंचा था. जहां आराध्या बच्चन को गंभीर रूप से बीमार और अस्पताल में भर्ती करवाए जाने की फेक खबरें शेयर की गई थीं. इतना ही नहीं, ये भी झूठे आरोप लगाए थे कि परिवार ने इलाज करवाने में देरी की. तब अभिषेक बच्चन व परिवार ने कोर्ट का रुख किया और निजी जानकारी की सुरक्षा की मांग की थी.
About the Author
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



