Image Slider




संवाद न्यूज एजेंसी



होडल।

कांवड़ यात्रा के दौरान युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि पांच अगस्त की रात परिवार के साथ कांवड़ लेने जा रही थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक छेड़छाड़ करने लगा और विरोध करने पर गाली-गलौज की। उसने युवक पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||