Image Slider


Case registered against ex-boyfriend for circulating a young woman's obscene photos.



साहिबाबाद। युवती के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल के आरोपी पूर्व प्रेमी पर साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। साहिबाबाद थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि उनकी दोस्ती रोहित निवासी सुल्तान पुरी दिल्ली से चल रही थी। उसके बाद दोनों अलग हो गए थे। मामला इतना बढ़ गया था कि दोनों के बीच न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। रोहित लगातार मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था। केस वापस न लेने से नाराज रोहित ने उनके नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर उनके अश्लील फोटो पोस्ट कर दिए। यह जानकारी उनकी एक दोस्त ने उन्हें दी। रोहित के एक व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन है और उसकी आईडी पर भी उनका अश्लील फोटो लगा दिया। इससे वह बेहद तनाव में हैं। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य स्थानों से युवती की अश्लील फोटो हटवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||