Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office Day 1 Advance Booking: 14 अगस्त को इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ रिलीज होंगी. एडवांस बुकिंग में ‘आवारापन 2’ आगे है. चलिए बताते हैं एडवांस बुकिंग के आंकड़े.
इमरान हाशमी साल 2007 की कल्ट फिल्म आवारापन का सीक्वल लेकर आ रहे हैं तो सनी देओल एक बार फिर बंटवारे पर बनी फिल्म. दोनों की ही फिल्में 14 अगस्त को रिलीज हो रही है. इमरान हाशमी की आवारापन 2 में वही पुराना अंदाज, गाने और बदले की आग देखने को मिलेगी तो सनी देओल इस बार पर्दे पर बंटवारा 1947 लेकर आ रहे हैं. जहां प्रीति जिंटा से लेकर करण देओल उनके साथ हैं. दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है.
आवारापन 2 की एडवांस बुकिंग
Awarapan 2 Box Office Day 1 Advance Booking बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 11 अगस्त रात 9 बजे तक के आंकड़ों के हिसाब से आवारापन 2 की करीब 68 हजार टिकटें बिक चुकी हैं. इसका मतलब ये निकलता है कि 2.2 करोड़ रुपये तक के टिकट बिक चुके हैं. नोट करने वाली बात ये है कि मंगलवार की सुबह तक सिर्फ इसके 18 हजार टिकट बिके थे. लेकिन शाम तक दर्शकों की रुचि बढ़ी और करीब 50 हजार टिकट बिके. अभी रिलीज में दो दिन बाकी है और एडवांस बुकिंग में भी उछाल देखने को मिल सकता है. उम्मीद की जा रही है कि आवारापन आसानी से 1 लाख टिकटों का आंकड़ा पार कर लेगी.
बंटवारा 1947 की एडवांस बुकिंग
Batwara 1947 Box Office Day 1 Advance Booking: अब बात करते हैं सनी देओल, शबाना आजमी और प्रीति जिंटा की फिल्म बंटवारा 1947 की. फिलहाल आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म इमरान हाशमी की फिल्म से पीछे चल रही है. 11 अगस्त की सुबह तक बंटवारा 1947 की सिर्फ 9200 टिकट बिकी थीं. फिर रात 9 बजें तक ये आंकड़ा 37,600 तक पहुंचा. मतलब ये कि आवारापन 2 फिलहाल सनी देओल की फिल्म से बढ़त बनाए हुए हैं.
किसके लिए 14 अगस्त होगी लकी
सिर्फ एडवांस बुकिंग के एक दिन के आंकड़ों के हिसाब से ये रेस खत्म नहीं होती. अभी दो दिन दोनों फिल्मों के पास एडवांस बुकिंग के है. फिर स्पॉट बुकिंग और वर्ड ऑफ माउथ पर भी ये निर्भर करता है. दोनों ही फिल्मों के पास तगड़ी स्टारकास्ट और अपने अपने मजबूत बिंदु है. अब देखना ये है कि 14 अगस्त की तारीख किसके लिए लकी साबित रहती है.
एक दिक्कत ये भी
बताया जा रहा है कि फिलहाल बंटवारा 1947 और आवारापान 2 की एडवांस बुकिंग पूरी तरह से शुरू नहीं हुई है. अभी कुछ थिएटर्स में ये कंफ्यूजन चल रहा है कि कब और कैसे कितने शो लगाए जाएंगे. यही वजह है कि सिंगल-स्क्रीन, 2-स्क्रीन और 3-स्क्रीन वाले थिएटरों में टिकटों की बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई. जब ये दिक्कत सुलट जाएगी तो दोनों ही फिल्मों को फायदा मिलता दिखेगा.
About the Author
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



