Image Slider

होमखेलक्रिकेटAUS vs BAN: पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग XI का ऐलान, एक साल बाद दिग्गज वापसी

Last Updated:

बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है. टीम में तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और नाथन लायन की वापसी हुई है. ये दोनों खिलाड़ी चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे थे. इसके अलावा कप्तान पैट कमिंस की वापसी से ऑस्ट्रेलिया अपनी फुल स्ट्रेंथ के साथ मैदान पर उतरने के लिए है.

Top Deals Inside

AUS vs BAN: पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग XI का ऐलान, एक साल बाद दिग्गज वापसीZoom

ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का ऐलान

नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ 13 अगस्त से डार्विन में खेलने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. टीम में जोश हेजलवुड और नाथन लायन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी हुई है. एक साल से ज्यादा समय के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी फुल स्ट्रेंथ वाली बॉलिंक अटैक के साथ मैदान पर उतरने जा रही है. वहीं, शानदार फॉर्मे दिखाने वाले स्कॉट बोलेंड को अंतिम-11 में जगह नहीं मिल पाई.

बता दें कि जोश हेजलवुड पिछले साल अक्टूबर के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है, क्योंकि वे चोट के कारण पूरी एशेज सीरीज से बाहर रहे थे. वहीं कमिंस इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में सिर्फ एक मैच में ही खेल पाए थे. इसके अलावा एशेज के दौरान ही नाथन लायन भी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे.

प्लेइंग XI की घोषणा के बाद कमिंस ने क्या कहा?

बांग्लादेश के खिलाफ प्लेइंग इलेवन के ऐलान के बाद पैट कमिंस ने कहा, “मुझे लगता है कि हम इस बात को लेकर काफी आश्वस्त थे कि हम टीम में लायन को चाहते हैं, इसलिए बस यह तय करना था कि तेज गेंदबाजों का संयोजन क्या हो. इसलिए हम जॉशी के साथ गए. हालांकि हम स्कॉट बोलेंड की काबिलियत को अच्छी तरह जानते हैं. यह हमेशा एक कठिन फैसला होता है.”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह उन फैसलों में से एक है जहां आप स्कॉटी से इसके अलावा ज्यादा कुछ नहीं कह सकते कि आगे बहुत सारा क्रिकेट खेला जाना है, लेकिन वह अपनी अहमियत और अपनी क्षमता जानता है, और मुझे यकीन है कि वह जल्द ही किसी न किसी मोड़ पर मैदान में होगा.” स्कॉट बोलेंड के अलावा जोश इंगलिस को भी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई है. उनकी जगह विकेटकीपर के तौर पर एलेक्स कैरी खेलेंगे.

ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग XI-

जेक वेदरअल्ड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), बो वेबस्टर, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लायन, जोश हेजलवुड.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||