Image Slider

Last Updated:

एक्टर सुविंदर विक्की फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर काफी चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने वरिष्ठ एक्ट्रेस शबाना आजमी के साथ काम करने के अनुभव और इस कल्ट फ्रेंचाइजी पर खुलकर बात की. सुविंदर ने बताया कि सेट पर पहली बार शबाना से मिलते वक्त वह काफी घबराए हुए थे. उनके चेहरे पर ऐसा नूर था कि वह किसी 18 साल की लड़की जैसी लग रही थीं. यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

शबाना के सामने क्यों नवर्स थे सुविंदर? 'आवारापन 2' में काम करने का बताया अनुभवZoom

सुविंदर विक्की ने शबाना आजमी की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. सुविंदर विक्की भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. अब उन्होंने इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने और शबाना आजमी के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया है. सुविंदर ने बताया कि वह शबाना आजमी के साथ काम करने के दौरान बहुत नर्वस थे. इसके साथ ही उन्होंने दिग्गज एक्ट्रेस की तारीफ में जमकर कसीदे भी पढ़े.

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में सुविंदर ने ‘आवारापन 2’ चुनने की वजह के बारे में वजह बताते हुए कहा, ‘जब मैंने इस फिल्म की कहानी सुनी, तो मुझे तुरंत महसूस हुआ कि यह किरदार तो सिर्फ मेरे लिए ही बना है. मैं हमेशा ऐसे रोल करना चाहता हूं जो थोड़े गंभीर हों और जिनमें भावनाओं की गहराई हो. अब तक मैंने जितने भी रोल निभाए हैं, यह उन सबसे काफी अलग है. वैसे भी मैं काफी समय से कमर्शियल फिल्म करना चाहता था. फिर जब बात मुकेश भट्ट के बैनर, इमरान हाशमी और शबाना आजमी जैसे सितारों के साथ काम करने की हो, तो मना करने की कोई वजह ही नहीं बचती थी.’

सुविंदर विक्की ने की शबाना आजमी की तारीफ

सुविंदर विक्की ने शबाना आजमी के साथ काम करने का अनुभव बताया. उन्होने कहा, ‘उनका एक अलग ही प्रभाव और आभा है. थिएटर से लेकर कमर्शियल फिल्मों और पैरेलल सिनेमा तक, एक्टिंग का ऐसा कोई भी मंच नहीं है जहां शबाना आजमी ने अपनी छाप न छोड़ी हो. उनके लिए जमीन से जुड़ी हुई कहना भी बहुत छोटी बात होगी, वह वाकई वैसी ही हैं. वह अपने को-स्टार्स को लेकर बहुत सपोर्टिव हैं. शूटिंग के दौरान अगर मैं कभी अपने डायलॉग्स भूल भी जाता था, तो वह बेहद सहजता से स्थिति संभाल लेती थीं. उनके साथ काम करके मुझे बेहद मजा आया.’

शबाना आजमी के सामने नवर्स थे सुविंदर विक्की

सुविंदर विक्की ने आगे कहा, ‘सेट पर जब मैं पहली बार उनसे मिला, तो मैं बहुत नर्वस था और उत्सुकता भी थी. उनकी आंखों में एक अलग ही चमक थी जिस सादगी और गरिमा के साथ उन्होंने खुद को ढाला हुआ था, उसे देखकर ऐसा लगा मानो आसमान से कोई परी आसमान से जमीन पर उतर आई हो. उनके चेहरे पर इतना नूर और आकर्षण था कि वह शबाना जी नहीं, बल्कि 18 साल की कोई खिलखिलाती लड़की लग रही थीं.’ बताते चलें कि नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||