Last Updated:
India Test record in Sri Lanka: भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी. पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में 23 अगस्त से शुरू होगा. सीरीज की शुरुआत से पहले चलिए भारत के श्रीलंका में टेस्ट रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं. 9 साल बाद भारतीय टीम श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलने आई है.
विराट कोहली की कप्तान में भारत ने किया था श्रीलंका का क्लीन स्वीप.
श्रीलंका में टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड
श्रीलंका की सरजमीं पर भारत ने अब तक कुल 24 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया को 9 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि 7 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. वही, 8 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.
कोहली की कप्तानी में क्या हुआ था?
भारतीय टीम ने आखिरी बार श्रीलंका का दौरा 9 साल पहले 2017 में किया था. इस दौरे पर विराट कोहली की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा था. टीम इंडिया ने श्रीलंका का सूपड़ा साफ करते हुए सीरीज को 3-0 से अपने नाम की थी. विराट कोहली का सीरीज में खूब बल्ला बोला. उन्होंने 600 से ज्यादा रन बनाए. वह भारत-श्रीलंका की किसी एक सीरीज में 600 का आंकड़ा छूने वाले इकलौते बल्लेबाज बने हुए हैं.
हेड टू हेड रिकॉर्ड में कौन आगे?
ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें, तो क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में भारत और श्रीलंका की अब तक कुल 46 टेस्ट मैचों में भिड़ंत हुई है, जिसमें से 22 मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है. वहीं, श्रीलंका को सिर्फ 7 टेस्ट मुकाबलों में ही जीत नसीब हुई है. टेस्ट में भारत और श्रीलंका की आखिरी बार भिड़ंत 2022 में हुई थी, जहां रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने में सफल रही थी. यानी पिछले कुछ वर्षों में भारतीय टीम का टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ पूरी तरह से दबदबा रहा है. नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के कंधों पर इस दमदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने की बड़ी जिम्मेदारी होगी.
About the Author
परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



