Image Slider

माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)
Published by: Akash Dubey

Updated Tue, 11 Aug 2026 05:51 PM IST


Hindon Airport Varanasi flight cancelled due to technical glitch on runway

हिंडन एयरपोर्ट
– फोटो : X @AAI_Official



वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे पर आई तकनीकी खराबी और मरम्मत कार्य के कारण दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच उड़ानों का संचालन स्थगित रहा, जिससे गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से वाराणसी जाने वाली फ्लाइट को रद्द करना पड़ा और अन्य शहरों की उड़ानों को डायवर्ट किया गया। हिंडन एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट  6E 2590 शाम पांच बजे वाराणसी के लिए उड़ान भरती है। हिंडन एयरपोर्ट पर तैनात एयरलाइंस कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को फ्लाइट रद्द किए जाने की सूचना दे दी गई थी, ताकि कोई परेशान न हो।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||