निहंग भगत सिंह दुआबी ने वीडियो शेयर कर दावा कि इसमें जसविंदर के साथ महिला होटल से बाहर निकल रही है।
सिख गुरू गुरु नानक देव जी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को पकड़ने में भूमिका निभाने वाले निहंग जसविंदर को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है। निहंग भगत सिंह दुआबी ने जसविंदर का वीडियो जारी कर सवाल उठाए।
दोआबी ने दावा किया कि जसविंदर खुद को पंथक व्यक्ति के तौर पर पेश करता है और सिख परिवारों के मामलों में दखल देकर उन्हें सुलझाने का दावा करता है। इसी सिलसिले में वह एक परिवार के घर गया था और बाद में उसी परिवार की महिला के साथ होटल तक पहुंचा।
इस पर जसविंदर ने कहा कि दुआबी को पहले सच्चाई जाननी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें मजबूर न किया जाए कि वह पुराने मामले सामने लाकर जवाब दें। जसविंदर गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में कुल्ला करने वाले मुस्लिम युवक से माफी मंगवाने के बाद सुर्खियों में आए थे।
निहंग भगत सिंह दुआबी, जिन्होंने वीडियो शेयर किया है।
पहले पढ़िए निहंग भगत सिंह ने क्या कहा…
- CCTV में महिला के साथ होटल जाते दिखा: दोआबी ने CCTV फुटेज शेयर करते हुए कहा कि जसविंदर 4 जुलाई को सुबह 10:56 बजे वह एक महिला के साथ अपने ही इलाके के एक होटल में गया था। 5 जुलाई को होटल से बाहर आया। दुआबी ने कहा जसविंदर उस महिला को होटल क्यों लेकर गया था और महिला कौन है।
- जादू-टोना की बात सामने आने का दावा: दोआबी ने दावा किया कि संबंधित महिला के परिवार से बातचीत में जादू-टोना और ताबीज आदि करवाने की बातें सामने आई हैं। दुआबी के मुताबिक, महिला शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है, लेकिन वह जसविंदर के प्रभाव में है।
- महिलाओं को गुमराह करने का आरोप: दुआबी ने जसविंदर पर लोगों के पारिवारिक विवाद सुलझाने के नाम पर उनके घरों में दखल देने और महिलाओं को गुमराह करने के आरोप लगाए। दुआबी ने कहा कि वह अगली वीडियो में चैट, रिकॉर्डिंग सामने लाएगा।
निहंग जसविंदर ने निहंग भगत सिंह दुआबी पर पलटवार किया है।
जसविंदर का पलटवार, 2 पॉइंट में पढ़िए…
- वीडियो की सच्चाई जाननी चाहिए: जसविंदर ने होटल से जुड़ी वीडियो को लेकर दुआबी पर पलटवार करते हुए कहा कि पहले होटल के वीडियो की सच्चाई जाननी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह महिलाओं की सेवा या उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी वीडियो कभी सार्वजनिक नहीं करते, क्योंकि उन्हें महिलाओं की इज्जत की पूरी समझ है।
- पुराने मामले उठाने में मजबूर न करें: जसविंदर ने दुआबी से कहा कि दूसरों के मामलों को उठाने से पहले अपने मामलों को संभालना चाहिए और उन्हें मजबूर न किया जाए कि वह पुराने मामले सामने लाकर जवाब दें। उन्होंने यह भी कहा कि अगर दुआबी को उनकी सेवा पर सवाल है तो वह सामने आकर बातचीत कर सकते हैं और वह बता सकते हैं कि उन्होंने महिलाओं की मदद और सम्मान के लिए क्या-क्या किया है।
एक हफ्ते पहले पकड़ा था युवक करीब एक हफ्ते पहले सिख गुरू श्री गुरू नानक देव जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले को निहंगों ने पकड़ा था। इसके बाद उसे गुरुद्वारे में ले गए। जहां उससे माफी मंगाई गई। उसके माता-पिता भी साथ में पहुंचे। उन्होंने भी बेटे की इस हरकत को गलत करार देते हुए उसे थप्पड़ मारे। निहंगों ने चेतावनी दी कि इस बार तो माफी मिल गई। अगली बार ऐसा हुआ तो फिर इसके बाद कहीं और माफी नहीं मिलेगी।
इसका वीडियो निहंग जसविंदर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इस युवक की यह पहली हरकत नहीं है। इससे पहले वह गुरूग्राम में गाय को चिकन मोमोज खिला चुका है। तब हिंदू संगठनों ने उसे पीटा था। उससे माफी मंगवाने के बाद उस पर FIR भी दर्ज कराई थी।
युवक को माफी मंगवाने के बाद बाहर लाया गया तो उसके मां-बाप ने उसे थप्पड़ मारे थे।
मुस्लिम युवक से मंगाई थी माफी इससे पहले गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में सुब्हान रंगरीज नाम के मुस्लिम युवक ने कुल्ला कर दिया था। जिसकी रील बनाकर उसने शेयर की थी। इसके बाद निहंग जसविंदर ने ही उसे गाजियाबाद में ढूंढा और पकड़कर पुलिस के पास ले गए। उससे माफी भी मंगाई गई थी। इसके बाद युवक को गाजियाबाद से अमृतसर लाकर उस पर कानूनी कार्रवाई की गई थी।
गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में मुंह में पानी लेकर वहीं थूकता मुस्लिम युवक।- फाइल फोटो
************
ये खबर भी पढ़ें:
निहंग बोला- कल इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड करूंगा: मेरे परिवार को पीटा, इंसाफ नहीं मिल रहा; जसदीप सिंह की अश्लील PHOTO लीक हुई थी
पंजाब में अश्लील फोटो मामले को लेकर चर्चा में आए निहंग जसदीप सिंह ने मारपीट मामले में इंसाफ न मिलने पर लाइव सुसाइड करने की पोस्ट की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कहा- अगर मेरे परिवार के साथ हुई मारपीट केस में इंसाफ नहीं मिला तो इंटाग्राम पर लाइव जान दे दूंगा। (पढ़ें पूरी खबर)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||

