Agra News: आगरा में स्वाद के शौकीनों के लिए अब सिर्फ बेहतरीन व्यंजन ही नहीं, बल्कि एक अनोखा अनुभव भी इंतजार कर रहा है. शास्त्रीपुरम इलाके में खुला ‘आंगन रेस्टोरेंट’ इन दिनों पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. विदेश और पहाड़ी इलाकों की तर्ज पर पूरी तरह लोहे के शिपिंग कंटेनर में बने इस रेस्टोरेंट का मॉडर्न लुक युवाओं और परिवारों को खासा लुभा रहा है. बाहर से कंटेनर का रफ-एंड-टफ अंदाज और अंदर प्रवेश करते ही लग्जरी माहौल, एसी की ठंडक और बड़ी स्क्रीन- यह अनोखा कॉन्सेप्ट आगराइट्स को एक बिल्कुल नया और कूल एक्सपीरियंस दे रहा है.
कंटेनर के रूप में तैयार इस रेस्टोरेंट का बाहरी लुक काफी आधुनिक है, जो युवाओं के साथ-साथ परिवारों को भी अपनी ओर खींच रहा है. यहाँ आने वाले लोग खाने का स्वाद लेने के साथ रेस्टोरेंट के अनोखे डिजाइन के साथ तस्वीरें और वीडियो भी बना रहे हैं. आंगन रेस्टोरेंट का यह कॉन्सेप्ट आगरा में कुछ नया करने की कोशिश है. शहर में बढ़ते फूड और कैफे कल्चर के बीच यह रेस्टोरेंट अपने अलग अंदाज के कारण लोगों का ध्यान खींच रहा है.
विदेशों और पहाड़ी इलाकों के कैफे कल्चर से मिला आइडिया
आगरा के शास्त्रीपुरम में बने अनोखे कंटेनर रेस्टोरेंट के संचालक संतोष कुमार बघेल ने बताया कि इस रेस्टोरेंट का आइडिया उन्हें विदेशों और पहाड़ी क्षेत्रों में बने कंटेनर कैफे व रेस्टोरेंट से मिला. उन्होंने बताया कि इस तरह के रेस्टोरेंट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि जरूरत पड़ने पर इसे दूसरी जगह आसानी से शिफ्ट किया जा सकता है. संतोष कुमार बघेल ने बताया कि आगरा और आसपास के क्षेत्रों में इस तरह का अनोखा रेस्टोरेंट नहीं था, इसलिए उन्होंने कुछ अलग करने की सोच के साथ इसकी शुरुआत की. उनका कहना है कि रेस्टोरेंट को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. खासकर युवा यहां के अनोखे लुक को लेकर काफी आकर्षित हो रहे हैं. लोग यहाँ खाने का स्वाद लेने के साथ कंटेनर रेस्टोरेंट के डिजाइन के साथ फोटो और वीडियो भी बना रहे हैं.
बाहर से कंटेनर, अंदर से लग्जरी माहौल और आधुनिक सुविधाएं
आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित यह अनोखा रेस्टोरेंट इन दिनों लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है. खास बात यह है कि पूरा रेस्टोरेंट लोहे के कंटेनर के अंदर तैयार किया गया है, लेकिन अंदर प्रवेश करते ही इसका लग्जरी लुक देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. रेस्टोरेंट के अंदर आरामदायक माहौल के साथ एसी की सुविधा और बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई है. यहां ग्राहकों को कई तरह के व्यंजन उचित दामों पर उपलब्ध कराए जाते हैं. खासतौर पर शाम के समय रेस्टोरेंट में काफी भीड़ देखने को मिलती है. बड़ी संख्या में युवा और परिवार यहां खाने का स्वाद लेने पहुंचते हैं. लोग यहां के खाने के साथ-साथ कंटेनर के अनोखे डिजाइन और अंदर के शानदार इंटीरियर को भी खूब पसंद कर रहे हैं.
About the Author
Rahul Goyal is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations …
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


