अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ 11 सितंबर को रिलीज होगी. मेकर्स ने टीजर रिलीज डेट बताई, फिल्म में श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी हैं.
अभिनेता अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर अपने और सैफ अली खान के लुक की तस्वीर पोस्ट की. इसके साथ उन्होंने लिखा, “बदला ही मेरी वजह है, हर सेंस उसका हथियार है. आप किसकी तरफ हो? हीरो हो या हैवान? हैवान का टीजर कल आएगा.” ‘हैवान’ एक दमदार थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. फिल्म का निर्माण कार्य केवीएन प्रोडक्शंस और द स्पियन फिल्म्स साथ मिलकर कर रहे हैं. वहीं, वेंकेट के. नारायण और शैलजा देसाई इसे मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं.
18 साल बाद साथ दिखेंगे
फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आएगी. दोनों लगभग 18 सालों के बाद स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे, जिसे देखने के लिए प्रशंसक और भी ज्यादा उत्साहित हैं. इन दोनों के अलावा फिल्म में श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म ‘हैवान’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


