Image Slider

होमखेलक्रिकेटक्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में अरेस्ट, मेडिकल छात्रा ने लगाए कई संगीन आरोप

Last Updated:

Abishek Porel IPL Cricketer Arrest News: शिकायतकर्ता मेडिकल छात्रा ने अभिषेक पोरेल पर शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाने और मारपीट समेत जानलेवा धमकी का भी आरोप लगाया है. पोरेल ने इन आरोपों से साफ इनकार किया था, लेकिन कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस को ये गिरफ्तारी करनी पड़ी.

Top Deals Inside

क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में अरेस्ट, मेडिकल छात्रा ने लगाए कई संगीन आरोपZoom

अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार

नई दिल्ली: विकेटकीपर बल्लेबाज और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले अभिषेक पोरेल को बलात्कार के आरोप में बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अभिषेक पोरेल को एक मेडिकल छात्रा की शिकायत पर दर्ज आपराधिक मामले में हिरासत में लिया किया गया है. छात्रा ने शादी का झांसा देकर बलात्कार, आपराधिक धमकी और अन्य गंभीर अपराधों का आरोप लगाया था.

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध का आरोप
हुगली ग्रामीण पुलिस के SP कुंवर भूषण सिंह के अनुसार पुलिस ने क्रिकेटर को दम दम पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले एमामी सिटी से गिरफ्तार किया है, इससे पहले जून में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि क्रिकेटर ने शादी का झूठा वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसके साथ मारपीट व आपराधिक धमकी की.

कलकत्ता होईकोर्ट के आदेश पर गिरफ्तारी
बाद में कलकत्ता हाईकोर्ट ने पुलिस को इस मामले में क्रिकेटर को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. इंडिया ए के साथ यूके और ऑस्ट्रेलिया टूर पर जा चुके अभिषेक पोरेल ने सारे आरोपों से इनकार किया था.

तीन साल से रिलेशनशिप में थे दोनों
शिकायत के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि वह और पोरेल पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में थे और पिछले साल उनके बीच मतभेद पैदा हो गए, जिसके बाद क्रिकेटर ने कथित तौर पर उससे दूरी बनाना शुरू कर दी. उसने यह भी आरोप लगाया कि पोरेल ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन अब वह ऐसा करने को तैयार नहीं है.

2023 से IPL में DC के लिए खेल रहे
बाएं हाथ के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज पोरेल 2023 से इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. पिछले सीजन में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए चार पारियों में 108 रन बनाए थे. उन्होंने 2021-22 सीजन में बंगाल के लिए अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया और 32 फर्स्ट-क्लास और 23 लिस्ट A मैच खेले हैं.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||