Image Slider

Last Updated:

अरुण गोविल से लेकर गुरमीत चौधरी और अब ‘रामायण’ फिल्म में राम बन रहे रणबीर कपूर तक, पर्दे पर इस दिव्य भूमिका को निभाने वाले कलाकारों को हमेशा दर्शकों का असीम प्यार मिला है. 5 साल के कड़े संघर्ष और बसों में धक्के खाने के बाद, इस ‘राम’ ने न सिर्फ टीवी और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई, बल्कि आज वे मुंबई में 16 करोड़ रुपये के आलीशान आशियाने के मालिक हैं. जानते हैं वो कौन से ‘राम’ हैं.

Top Deals Inside

नई दिल्ली. बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में अपनी दमदार अदाकारी और फिटनेस से पहचान बनाने वाले मशहूर एक्टर गुरमीत चौधरी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. हालांकि, सफलता की इस ऊंचाई तक पहुंचने के लिए उन्होंने जो संघर्ष देखा है, उसकी कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है. बिहार के एक छोटे से गांव से निकलकर मुंबई पहुंचे गुरमीत ने एक दौर ऐसा भी देखा है जब उनके पास खाने तक के पैसे नहीं होते थे और वे दिन भर में महज 36 रुपये पर अपना गुजारा करते थे.

हाल ही में एक इंटरव्यू में गुरमीत ने अपने शुरुआती दिनों की तंगी और फिर 16 करोड़ रुपये के लग्जरी आशियाने तक के अपने सफर का खुलासा किया है. मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के पॉडकास्ट में अपने संघर्ष के दिनों को याद किया. गुरमीत ने बताया कि जब वे पहली बार एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे तो उनके पास बहुत कम पैसे थे. परिवार का सहयोग था, लेकिन मुंबई जैसे बड़े शहर में टिके रहना बेहद मुश्किल था.

गुरमीत ने बताया, ‘मुंबई में सर्वाइव करने के लिए मेरे कुछ दोस्तों ने मेरी काफी मदद की. एक वक्त था जब मुझे दिन का सिर्फ 36 रुपये में गुजारा करना पड़ता था. पोर्टफोलियो लेकर अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस के चक्कर लगाने के लिए मैं कई बसें बदलता था, सुबह का नाश्ता घर पर कर लेता था, लेकिन दोपहर के खाने के नाम पर सिर्फ बिस्किट खाकर काम चलाता था. उसी कड़ी मेहनत का नतीजा है कि आज मैं यहां तक पहुंच पाया हूं.’

Add News18 as
Preferred Source on Google

गुरमीत ने बताया कि मुंबई आने के बाद उन्होंने लगभग 5 साल तक मॉडलिंग की, ‘मिस्टर जबलपुर’ का खिताब जीता और ‘मिस्टर इंडिया’ प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया. इसी दौरान उन्होंने किसी तरह मशहूर फिल्ममेकर यश चोपड़ा का नंबर हासिल किया और उन्हें फोन किया. यश चोपड़ा ने 19 साल के गुरमीत को टीवी से शुरुआत करने की सलाह दी और शाहरुख खान का उदाहरण दिया. इसके बाद गुरमीत ने बिना छोटे-बड़े रोल की परवाह किए टीवी में काम करना शुरू किया.

साल 2008 में आनंद सागर के पौराणिक धारावाहिक ‘रामायण’ में जब गुरमीत चौधरी ने भगवान श्री राम का किरदार निभाया तो वे रातों-रात सुपरस्टार बन गए. उनके साथ माता सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस देबीना बनर्जी के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा. खास बात यह है कि दोनों ने ‘रामायण’ के ऑडिशन से पहले ही गुपचुप शादी कर ली थी.

इसके बाद गुरमीत ने ‘गीत- हुई सबसे पराई’ में मान सिंह खुराना और ‘पुनर्विवाह’ में यश का किरदार निभाकर टीवी इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाया. साल 2015 में उन्होंने फिल्म ‘खामोशियां’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया और बाद में ‘वजह तुम हो’ व ‘पलटन’ जैसी फिल्मों में काम किया.

बिहार के एक छोटे से गांव से आया लड़का आज अपनी मेहनत के दम पर मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित बेहद पॉश इलाके ‘विंडसर ग्रैंडर’ में 16 करोड़ रुपये के लग्जरी घर का मालिक है. इसके अलावा वे और देबीना अपने सपनों का फार्महाउस भी बनवा रहे हैं.

अपनी इस सफलता का श्रेय गुरमीत अपनी पत्नी देबीना और फैंस के प्यार को देते हैं. गुरमीत कहते हैं, ‘मुझ जैसे गांव के लड़के के लिए बॉलीवुड या टीवी इंडस्ट्री में जगह बनाना मुश्किल जरूर था, लेकिन नामुमकिन नहीं.’

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||