Image Slider

Last Updated:

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने अपने करियर में शोहरत पाने के लिए दौलत भी खूब कमाई है. उनकी इस कमाई का जरिया फिल्मों की फीस और ब्रैंड एंडोर्समेंट है. लग्जरी लाइफस्टाइल जीने वाले इमरान आज 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं. उन्हें महंगी गाड़ियों का भी बेहद शौक है. उनके गैराज में लैंबॉर्गिनी हुराकान से लेकर मर्सिडीज मेबैक जैसी कई लग्जरी कारें खड़ी हैं.

Top Deals Inside

नई दिल्ली. इमरान हाशमी बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार्स में से एक हैं. उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ही अलग लेवल की है. इमरान की हर मूवी का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. भले ही करियर की शुरुआत में उन पर सीरियल किसर का ठप्पा लगा, लेकिन समय के साथ उन्होंने अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में भी अपने हुनर का लोहा मनवाया है.

‘मर्डर’ और ‘आवारापन’ से लेकर ‘वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा’ जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से इमरान ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है. फिल्मी सफर के साथ-साथ इमरान हाशमी की कमाई का ग्राफ भी काफी शानदार रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज उनकी कुल संपत्ति करीब 105 करोड़ रुपये आंकी गई है.

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान हाशमी की 105 करोड़ रुपये की इस कुल संपत्ति का बड़ा हिस्सा उनकी फिल्मों की फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है. फिल्मों और विज्ञापनों के अलावा इमरान हाशमी ने प्रॉपर्टी में भी भारी-भरकम निवेश किया हुआ है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उनके पास मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में करीब 16 करोड़ रुपये की कीमत का एक लग्जरी अपार्टमेंट है. इसके अलावा गोवा में उनका 10 करोड़ रुपये से अधिक का एक शानदार पेंटहाउस और लोनावला में 12 करोड़ रुपये का एक खूबसूरत विला भी है.

इमरान हाशमी को लग्जरी कारों का भी बेहद शौक है, जो उनकी लाइफस्टाइल को और भी खास बनाता है. उनके गैराज में एक से बढ़कर एक कारें खड़ी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास करीब 3.2 करोड़ रुपये की कीमत वाली लैंबॉर्गिनी हुराकान और 2.9 करोड़ रुपये की रेंज रोवर वॉग मौजूद है.

इसके अलावा इमरान हाशमी 2.57 करोड़ रुपये की मर्सिडीज मेबैक S560 और लगभग 1.88 करोड़ रुपये की ऑडी A8 L जैसी कई अन्य महंगी गाड़ियों की सवारी करते नजर आते हैं.

इमरान हाशमी इन दिनों ‘आवारापन’ (2007) के सीक्वल ‘आवारापन 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में इमरान एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में दिखाई देंगे. इस फिल्म में दिशा पाटनी लीड रोल निभा रही हैं, जबकि दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी भी मूवी में एक अहम किरदार में नजर आएंगी.

विशेष फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म इसी हफ्ते 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की सीधी टक्कर सनी देओल और प्रीति जिंटा की मच-अवेटेड ‘बंटवारा 1947’ से होने जा रही है. फैंस इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ की रिली का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||