Uttar Pradesh Diamond State Summit: कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने न्यूज18 इंडिया के खास कार्यक्रम डायमंड स्टेट समिट में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के कार्यक्रम छात्रों की गूंज पर हमला बोला. साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव के पीडीए फॉर्मूले पर भी निशाना साधा.
न्यूज18 इंडिया के डायमंड स्टेट समिट में ओम प्रकाश राजभर ने हिस्सा लिया.
राहुल गांधी का कार्यक्रम असफल था
इसके अलावा जब राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर ओम प्रकाश राजभर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बहुत ही सामान्य कार्यक्रम था. कोई खास भीड़ नहीं थी. नॉर्मल ट्रैफिक चल रहा था. पांच हजार लोग आए थे, उस कार्यक्रम में. इसके अलावा अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब मुजफ्फरनगर दंगों में जल रहा था, तब मुख्यमंत्री के तौर पर अखिलेश यादव सैफई में परिवार के साथ नाच देख रहे थे.
कोई बता दे कि मुसलमानों को अनाज नहीं मिलता- ओम प्रकाश राजभर
न्यूज18 इंडिया के डायमंड स्टेट समिट कार्यक्रम में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अल्पसंख्यकों को लेकर कहा कि राशन से लेकर आवास और अस्पताल की दवाओं तक, कोई बता दें कि मुसलमानों को नहीं मिलता. राशन के मामले में कोई बता दे कि मुसलमानों को राशन नहीं मिलता. आवास के मामले में कोई बता दे कि मुसलमानों को आवास नहीं मिलता. अस्पताल में दवाई नहीं मिलती, कोई यह बता दे कि मुसलमानों को दवाई नहीं मिलती. बयान में सरकार की योजनाओं में भेदभाव के आरोपों पर ओम प्रकाश राजभर ने सीधा सवाल उठाया गया. ओम प्रकाश राजभर ने यह भी कहा कि 20 प्रतिशत वाले मुसलमान यादव को मुख्यमंत्री बना सकते हैं तो इंसानियत के नाते अखिलेश यादव किसी मुसलमान को क्यों नहीं सीएम बना सकते.
गोरखपुर और बनारस में एक सीट नहीं जीतेगी सपा- ओपी राजभर
वहीं जब ओम प्रकाश राजभर से 2027 के चुनाव को लेकर सवाल किया गया कि 2017 ज्यादा सीट NDA इस बार जीतने जा रहा है. बनारस और गोरखपुर से एक भी सीट सपा नहीं जितने जा रही है. लोकसभा और विधानसभा के चुनाव अलग हैं. ओम प्रकाश राजभर ने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों और छात्रों से मैं कहना चाहता हूं कि जो बच्चा मेहनत और लगन से पढ़ेगा. नौकरी उसके पीछे-पीछे जाएगी. मेहनत कभी बेकार नहीं जाती, सफलता एक दिन जरूर कदम चूमती है.
About the Author
Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



