Image Slider

Last Updated:

Happy Birthday Suniel Shetty: बॉलीवुड में तीन दशकों से अधिक समय से सक्रिय और अपनी दमदार एक्शन व कॉमेडी अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर सुनील शेट्टी यानी अन्ना के करियर से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प और अनसुना पहलू सामने आया है. जहां सुनील शेट्टी ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर कई सुपरहिट प्रोजेक्ट्स दिए हैं, वहीं उनकी 33 ऐसी फिल्में भी रही हैं जो कभी बड़े पर्दे पर रिलीज ही नहीं हो सकीं.

Top Deals Inside

नई दिल्ली. ‘मैं तुम्हें भूल जाऊं ये हो नहीं सकता, और तुम मुझे भूल जाओ ये मैं होने नहीं दूंगा’. से दमदार डायलॉग्स और अपनी रफ-टफ शख्सियत से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले सुनील शेट्टी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. 90 के दशक में एक्शन हीरो के तौर पर कदम रखने वाले ‘अन्ना’ ने तीन दशक से ज्यादा के करियर में ‘मोहरा’, ‘बॉर्डर’, ‘धड़कन’ और ‘हेरा फेरी’ जैसी यादगार फिल्में दीं. लेकिन उनके फिल्मी सफर की एक कहानी ऐसी भी है, जो बेहद दिलचस्प है. सुनील शेट्टी की करीब 33 फिल्में ऐसी रहीं, जिनमें बड़े सितारों के साथ उनकी जोड़ी बनी, मगर ये फिल्में कभी सिनेमाघरों तक पहुंच ही नहीं पा. फोटो साभार-Instagram/@suniel.shetty

सुनील शेट्टी का जन्म 11 अगस्त 1961 को कर्नाटक के मैंगलोर के पास मुल्की में हुआ था. उन्होंने साल 1992 में फिल्म ‘बलवान’ से बॉलीवुड में कदम रखा, जिसमें उनके साथ दिव्या भारती थीं. हालांकि, ‘बलवान’ से पहले वह ‘आरजू’ फिल्म में काम करने वाले थे, लेकिन यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हो सकी. फोटो साभार-Instagram/@suniel.shetty

सबसे दिलचस्प बात यह है कि इन अनरिलीज्ड फिल्मों की कास्ट भी काफी बड़ी थी. सुनील शेट्टी ‘एक और फौलाद’ और ‘दो कदम आगे’ में दिव्या भारती के साथ नजर आने वाले थे. ‘जाहिल’ में उनकी जोड़ी रवीना टंडन के साथ बनने वाली थी. वहीं, ‘द बॉडीगार्ड’ में श्रीदेवी, ‘आयुध’ में सोनाली बेंद्रे और ‘हम हैं आग’ में सोमी अली के साथ उनका नाम जुड़ा था. फोटो साभार-Instagram/@suniel.shetty

Add News18 as
Preferred Source on Google

सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार की जोड़ी ने ‘मोहरा’ जैसी फिल्म में दर्शकों का दिल जीता था. ऐसे में दोनों को ‘कौरव’ में साथ देखने की योजना भी बनी थी, लेकिन यह प्रोजेक्ट रिलीज नहीं हो सका. इसी तरह ‘चोरी मेरा काम’ में सलमान खान और सुनील शेट्टी को साथ लाने की योजना थी. फोटो साभार-Instagram/@suniel.shetty

लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती. ‘काला पानी’ में अजय देवगन और करिश्मा कपूर, ‘राधेश्याम सीता राम’ में ऐश्वर्या राय, जबकि ‘कमिश्नर’ और ‘जुआ’ में क्रमशः शिल्पा शेट्टी और मनीषा कोइराला जैसे नाम जुड़े थे. ‘पूरब की लैला पश्चिम का छैला’, ‘हम पंछी एक डाल के’, ‘एक हिंदुस्तानी’, ‘वंदे मातरम’ और ‘अखंड’ जैसे प्रोजेक्ट भी दर्शकों तक नहीं पहुंच सके. फोटो साभार-Instagram/@suniel.shetty

इसके अलावा ‘जज्बा’, ‘मुक्ति’, ‘फेम’, ‘गुड नाइट’, ‘फांसी: द कैपिटल पनिशमेंट’, ‘मुंबई टैक्सी सर्विस’, ‘शोमैन’, ‘चाय गरम’, ‘शूटर’, ‘शोला’ और ‘चोर सिपाही’ जैसे नाम भी सुनील शेट्टी की उन फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं, जो रिलीज नहीं हो पाईं. फोटो साभार-Instagram/@suniel.shetty

इन फिल्मों में कुछ प्रोजेक्ट घोषणा के बाद ही बंद हो गए, जबकि कुछ की शूटिंग शुरू हुई और फिर किसी न किसी वजह से अधूरी रह गई. कई फिल्मों के पीछे प्रोडक्शन से जुड़ी परेशानियां, बजट की कमी और फाइनेंसर न मिलना जैसी वजहें बताई गई हैं. यानी तीन दशक से ज्यादा लंबे करियर में कई सफल फिल्में देने वाले सुनील शेट्टी की एक बड़ी फिल्मोग्राफी ऐसी भी है, जिसे दर्शक कभी पर्दे पर देख ही नहीं पाए. फोटो साभार-Instagram/@suniel.shetty

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||