Image Slider

गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के कालका गढ़ी निवासी एक बुजुर्ग के खाते से साइबर ठगों ने 3.21 लाख रुपये निकाल लिए। आरोप है कि शातिरों ने बैंक एप से वर्चुअल कार्ड बनाकर ठगी को अंजाम दिया। ठगी का पता चलने पर मामले में वेद प्रकाश रवि ने नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है।


शिकायत में वेद प्रकाश रवि ने बताया कि वह पेंशनधारक हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में उनका खाता है। उनका कहना है कि शातिरों ने उनकी बैंक एप सिस्टम से वर्चुअल कार्ड बनाकर 12 जुलाई से 15 जुलाई के बीच खाते से 3.21 लाख रुपये निकाल लिए। 15 जुलाई को स्टेटमेंट निकालने पर उन्हें इसका पता चला। ठगी का पता चलने पर उन्होंने तुरंत ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई और फिर नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है।

एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि मामले में 6 अगस्त को केस दर्ज कर लिया गया है। ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||