Image Slider

Last Updated:

Sambhal Snake Attack: यूपी के संभल जिले में सांप के काटने की रहस्यमय घटना सामने आई है. दरअसल एक ही परिवार के चार सदस्यों को सांप ने 4 रविवार के दिन डंसा है. अब तक हुई घटनाओं से परिवार सहित पूरा गांव दहशत में है. आइए आपको पूरा मामला विस्तार से बताते हैं.

Top Deals Inside

हर रविवार एक सदस्य को डंसता, पूरे परिवार के पीछे क्यों पड़ा 'सांपों का कुनबा'?Zoom

संभल सांप की घटना

संभल: अक्सर आपने कहीं ना कहीं सुना होगा कि सांप अपना बदला लेने जरूर आता है और अपनी रंजिश मिटाता है. लेकिन सोचिए अपना सांपों का परिवार ही किसी के पीछे पड़ जाए तो क्या होगा? उत्तर प्रदेश के संभल जिले में ऐसी ही अनहोनी घटना देखने को मिली है, जिसने परिवार सहित पूरे गांव को दहशत में डाल दिया है. परिवार का कहना है कि एक सांप को तो पकड़ लिया गया था, लेकिन इस बार दूसरे सांप ने सदस्य को डंस लिया है.

दरअसल संभल के एक गांव में रहस्मयी तरीके से एक सांप ने एक महिला को रविवार को काट लिया. उसके पति ने महिला के इलाज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. परिवार के अनुसार, लगातार चार रविवार से सांप परिवार के एक सदस्य को घर में घुसकर डंस लेता है. परिवार के अनुसार, 4 रविवार को सांप ने परिवार के चार सदस्यों को डंसा है. इससे पहले जिन तीन लोगों को सांप ने डंसा था, उसमें दो को डॉक्टर ने जीवित बचा लिया, जबकि एक लड़की की मौत हो गई. अब एक बार फिर रविवार के दिन होने वाले सांप के अटैक से परिवार दहशत में है.

चार रविवार के दिन चार लोग शिकार
बता दें कि पूरा मामला संभल के कुढ़फतेहगढ़ थाना के गांव गणेशपुर का है, जहां सांप एक परिवार के चार लोगों को अपना शिकार बना चुका है. सभी मामलों में सांप ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को काटा है. लगातार चार रविवार को हुई सांप के काटने की चार घटनाओं से पूरा परिवार दहशत में है.

क्या सांप से कोई पुरानी रंजिश?
बताया जा रहा है कि इससे पहले काटने वाले एक सांप को परिवार के लोगों ने पकड़ लिया था. मगर अब आज दूसरे सांप ने महिला को घर में घुसकर काट लिया. सांपों की परिवार से क्या कोई पुरानी रंजिश है, ये तो अभी साफ नहीं हुआ है. मगर एक ही परिवार के सदस्यों के साथ हो रही स्नैक बाइट की घटनाएं इलाके में रहस्यमयी चर्चाओं का विषय बन गई हैं.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||