Image Slider

Last Updated:

How to Store Jaggery: बरसात में गुड़ को संभालकर रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि हवा में बढ़ी नमी इसे जल्दी नरम और चिपचिपा कर सकती है. कई बार गुड़ की सतह पर फफूंदी भी दिखाई देने लगती है. ऐसे में गुड़ को खराब होने से बचाने के लिए सिर्फ डिब्बे में रखना काफी नहीं है, बल्कि सही तरीके से स्टोर करना भी जरूरी है. अगर आपके घर में भी बरसात के दिनों में गुड़ नरम पड़ जाता है या उसमें फफूंदी लगने लगती है, तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है.

Top Deals Inside
बरसात के मौसम में हवा में नमी काफी बढ़ जाती है. यही नमी गुड़ के लिए परेशानी खड़ी करती है. गुड़ वातावरण से नमी सोख लेता है, जिससे वह धीरे-धीरे नरम और चिपचिपा होने लगता है. अगर इसे ठीक से बंद करके नहीं रखा गया है तो इसकी ऊपरी सतह पर फफूंदी भी दिखाई देने लगती है. खासकर गीली जगह पर रखा गुड़ जल्दी खराब हो सकता है. इसलिए मानसून में गुड़ रखने की जगह और डिब्बे का चुनाव बहुत जरूरी है.

अगर गुड़ की सतह पर बहुत थोड़ी फफूंदी दिखाई दे रही है तो उसे तुरंत फेंकने से पहले ध्यान से जांच लें अगर फफूंदी सिर्फ ऊपर की सतह तक सीमित है और अंदर का हिस्सा सामान्य दिख रहा है तो प्रभावित हिस्से को अच्छी तरह काटकर अलग किया जा सकता है लेकिन अगर फफूंदी काफी अंदर तक पहुंच गई है बदबू आ रही है, या गुड़ ज्यादा पुराना हो गया या गुड़ का रंग और बनावट असामान्य हो गई है तो उसे इस्तेमाल न करें

अगर गुड़ की सतह पर बहुत थोड़ी फफूंदी दिखाई दे रही है तो उसे तुरंत फेंकने से पहले ध्यान से जांच लें. अगर फफूंदी सिर्फ ऊपर की सतह तक सीमित है और अंदर का हिस्सा सामान्य दिखाई दे रहा है, तो प्रभावित हिस्से को अच्छी तरह काटकर अलग किया जा सकता है. लेकिन अगर फफूंदी अंदर तक पहुंच गई है, गुड़ से बदबू आ रही है या उसका रंग और बनावट असामान्य हो गई है, तो उसे इस्तेमाल न करें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मानसून में कई बार गुड़ डिब्बे के अंदर ही नरम होकर पिघलने लगता है. ऐसी स्थिति में अगर उसमें फफूंदी या खराब होने के दूसरे लक्षण नहीं हैं, तो उसे फेंकने के बजाय इस्तेमाल में लाया जा सकता है. पिघले हुए गुड़ को कड़ाही में हल्का गर्म करके तरल रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे खीर, हलवा, गुलगुले या मालपुआ जैसी चीजों में मिठास दी जा सकती है. हालांकि, इस्तेमाल से पहले गुड़ की गंध, रंग और बनावट जरूर जांच लें.

गुड़ को मानसून में बचाने के लिए सिर्फ ढक्कन लगाना काफी नहीं है. डिब्बा भी सही होना चाहिए. इसके लिए साफ और पूरी तरह सूखा एयरटाइट कंटेनर चुनें, जिसमें बाहर की नमी आसानी से अंदर न पहुंच सके. गुड़ रखने से पहले डिब्बे को धोकर अच्छी तरह सुखा लें. उसमें बिल्कुल भी पानी या नमी नहीं रहनी चाहिए. इसके बाद गुड़ को अंदर रखें और ढक्कन अच्छी तरह बंद कर दें. इससे नमी के कारण गुड़ के जल्दी खराब होने का खतरा कम होगा.

अगर बरसात में गुड़ बार-बार नरम हो जाता है तो डिब्बे के अंदर सूखे चावल की छोटी सी पोटली रख सकते हैं. चावल आसपास की नमी को सोखने में मदद कर सकता है. इसके लिए साफ कपड़े में थोड़े सूखे चावल बांधकर छोटी पोटली बना लें और उसे गुड़ से अलग रखकर डिब्बे में रखें. ध्यान रहे कि चावल सीधे गुड़ के संपर्क में न आए. डिब्बा भी पूरी तरह सूखा और साफ होना चाहिए.

बरसात में गुड़ को सुरक्षित रखने के लिए हर बार फ्रिज जरूरी नहीं है. अगर आपके घर में कोई ऐसी जगह है जो सूखी, ठंडी और नमी से दूर है तो वहां एयरटाइट डिब्बे में गुड़ रखा जा सकता है. इसे गैस, सिंक या ऐसी जगह के पास न रखें जहां भाप और पानी ज्यादा रहता हो. रसोई में चूल्हे के बिल्कुल पास रखा गुड़ गर्मी और नमी के कारण जल्दी नरम हो सकता है.

मानसून में गुड़ घर लाते समय भी थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी है. ऐसा गुड़ लेने से बचें जिसकी सतह पर पहले से फफूंदी, ज्यादा चिपचिपापन या अजीब गंध दिखाई दे. गुड़ खरीदने के बाद उसे लंबे समय तक खुले में न छोड़ें. घर पहुंचते ही उसे साफ और सूखे एयरटाइट डिब्बे में रख दें. साथ ही, जरूरत से ज्यादा गुड़ एक साथ खरीदकर रखने के बजाय अपनी खपत के हिसाब से ही खरीदें, ताकि लंबे समय तक इसे स्टोर करने की जरूरत न पड़े.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||