Last Updated:
brett lee picks jacques kallis as GOAT Cricketer: ऑस्ट्रेलिया और वर्ल्ड क्रिकेट के महान गेंदबाजों में शुमार ब्रेट ली ने साउथ अफ्रीकी दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट चुना है. उनका कहना है कि जब सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज की बात आती है तो वो बेशक सचिन तेंदुलकर हैं, लेकिन क्रिकेटर मेरी नजर में कैलिस हैं. कैलिस ने 25000 से ज्यादा रन और 550 से ज्यादा विकेटों के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट की अलविदा कहा.
ब्रेट ली ने जैक कैलिस को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर.
दुनिया के महान ऑलराउंडर्स में शुमार कैलिस
कैलिस की गिनती दुनिया के महानतम ऑलराउंडर्स में की जाती है. उन्होंने अपने लंबे इंटरनेशनल करियर के दौरान 25000 से ज्यादा रन और 550 से ज्यादा विकेट चटकाए. वह जितने टेस्ट में जितने प्रभावी थे, उतने ही वनडे में भी घातक साबित रहे. टेस्ट में उन्होंने 13,289 रन बनाए और 292 विकेट चटकाए. वहीं, वनडे में 11,579 रन के साथ-साथ कैलिस 273 भी झटकने में कामयाब रहे. कैलिस ने 25 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले, जिनमें 666 रन बनाने के अलावा 12 विकेट निकाले. 1995 से 2014 के दौरान वह साउथ अफ्रीका के सबसे बड़े मैच विनर थे, जो अकेले ही पासा पलटने का दम रखते थे. उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के अलावा छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में अपना करियर खत्म किया.
सचिन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, लेकिन…
ब्रेट ली के मुताबिक अगर बात सबसे बेहतरीन बल्लेबाज की हो तो सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं. हालांकि, जब सवाल महान क्रिकेटर का आता है तो उन्होंने कैलिस को चुना. The Ranveer Show (TRS) पर 700 से ज्यादा इंटरनेशनल विकेट चटकाने वाले इस गेंदबाज ने कहा, ‘मेरे हिसाब से सबसे बेहतरीन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं. लेकिन सबसे बेहतरीन क्रिकेटर जैक्स कैलिस हैं. अगर आप उनके आंकड़ों को देखें तो दुनिया में सबसे बेहतरीन हैं. आंकड़े झूठ नहीं बोलते. वह अविश्वसनीय हैं.’
दोनों दिग्गजों के खिलाफ खेल चुके हैं ली
बता दें कि ब्रेट ली अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान सचिन और कैलिस दोनों के खिलाफ खेल चुके हैं. तेज रफ्तार और खतरनाक बाउंसर गेंदों के लिए मशहूर ली को दोनों बल्लेबाजों का सामना करने का अनुभव रहा है. दिलचस्प यह भी है कि ली और कैलिस ने आईपीएल में एक ही टीम KKR के लिए भी ड्रेसिंग रूम शेयर किया. इन दोनों ने 2012 में गौतम गंभीर की कप्तानी में टीम को आईपीएल खिताब जिताने में योगदान दिया.
About the Author
परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



