साहिबाबाद। मोहन नगर स्थित राजेंद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र के इंदिरा गार्डन निवासी बुजुर्ग गुड्डी देवी से टप्पेबाजी करने वाले बंटी-बबली (दंपती) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी प्रवीण उर्फ भाऊ और उसकी पत्नी तुलसी ने टप्पेबाजी की वारदात स्वीकार की है। साथ ही बुजुर्ग महिला का मंगलसूत्र दिल्ली में एक सराफ को बेचने की बात भी मानी है। दोनों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। वहीं, सराफ की तलाश में पुलिस दिल्ली गई है।
एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि 29 जुलाई की शाम करीब छह बजे बुजुर्ग गुड्डी देवी को दो लोगों ने बातों में उलझाकर नोटों की गड्डी से भरा थैला दिखाया। झांसे में लेकर दोनों ने उनके कुंडल और मंगलसूत्र उतरवाकर भाग गए। महिला के बेटे पंकज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करके शनिवार को अर्थला स्थित डबास चौक के पास किराये पर रहने वाले प्रवीण और उसकी पत्नी तुलसी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि बुजुर्ग महिला का मंगलसूत्र 10 हजार रुपये में दिल्ली सराफ को बेचा था। कुंडल आदि राह चलते लोगों को बेच दिए। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह तीन वर्षों से दिल्ली-एनसीआर में टप्पेबाजी की वारदात अंजाम दे रहे थे। बुजुर्ग महिलाएं उनकी सबसे आसान टार्गेट रहती थीं। एसीपी ने बताया कि छानबीन में पता चला कि दंपती का छोटा बेटा भी है, उसे फिलहाल रिश्तेदारों को सौंपा गया है। दिल्ली के सराफ की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



