Image Slider

नरेला इलाके में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने 70 साल की बुजुर्ग महिला उर्मिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर मौत हो गई। शुरुआती जांच में पता चला कि महिला सुबह 8.30 बजे चीटियों को दाना डालने के लिए घर से निकली थी। तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रही कार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर लगते ही वह उछलकर दूर गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के समय वह सड़क पार कर रही थी। महिला को तुरंत पास के राजा हरिश्चंद अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

महिला को टक्कर मारने के बाद चालक कार लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान कार एक खड़ी कार और सामने से आ रही कार से टकराकर रुक गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक शराब के नशे में था, जिसे लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||