Image Slider

होमखेलक्रिकेटमदद कीजिए… उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर, फिर भी घर लिए भटक रहे हैं पंत

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली को छोड़कर उत्तराखंड में अपना घर बनाने जा रहे हैं. हालांकि, पिछले तीन साल से पंत अपने गृह राज्य में घर बनाने के लिए जमीन ढूंढ रहे हैं, लेकिन उन्हें जमीन नहीं मिल पा रही है. ऐसे में परेशान होकर उन्होंने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है.

Top Deals Inside

मदद कीजिए... उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर, फिर भी घर लिए भटक रहे हैं पंतZoom

ऋषभ पंत ने जमीन के लिए सीएम से लगाई मदद की गुहार

नई दिल्ली: हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड के सबसे बड़े इंडिव्यूजल टैक्सपेयर बने. पंत ने पिछले वित्त वर्ष के लिए करीब 23 करोड़ 84 लाख रुपये टैक्स चुकाया, लेकिन जिस राज्य के लिए वह सबसे बड़े टैक्सपेयर बनकर सुर्खियों में आए, वहीं वह अपने घर के लिए दर-दर भटक रहे हैं. ऐसे में तंग आकर पंत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद की गुहार लगाई है. दरअसल, पंत उत्तराखंड में अपने घर के लिए जमीन खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन तीन साल से उन्हें जमीन नहीं मिल पा रही है. यही कारण है कि पंत ने सीएम से मदद मांगी है.

पंत ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “नमस्ते सर, आप कैसे हैं? उत्तराखंड का मूल निवासी होने के नाते मेरे लिए यह एक लंबा समय रहा है. मैं दिल्ली से उत्तराखंड में घर के लिए जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मुझे यहां रहने के लिए कोई सही जगह नहीं मिल सकी है. मुझे अपने उत्तराखंड से बहुत प्यार है.”

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||