Image Slider

होमखेलक्रिकेटफर्जीवाड़े में फंसा पाकिस्तानी क्रिकेटर, लगा 2 साल का बैन और 10 लाख का जुर्माना

Last Updated:

पाकिस्तान क्रिकेट में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है कि बोर्ड को अपने ही खिलाड़ी को बैन करना पड़ा. रिपोर्ट के मुताबकि पाकिस्तानी क्रिकेटर हमजा नजर ने पीसीबी के साथ वीजा के लिए दस्तावेज में फर्जीवाड़े की कोशिश की. पकड़ में आने के बाद पीसीबी ने हमजा को 2 साल के लिए बैन के साथ उन पर 10 लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना भी लगाया है.

Top Deals Inside

फर्जीवाड़े में फंसा पाकिस्तानी क्रिकेटर, लगा 2 साल का बैन और 10 लाख का जुर्मानाZoom

हमजा नजर पर लगा 2 साल का बैन

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हाल ही में अपने उभरते हुए ऑलराउंडर हमजा नजर पर 2 साल के बैन की घोषणा की है. बैन के साथ-साथ पीसीबी ने उन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. यह पूरा मामला वीजा आवेदन से जुड़ा है, जिसमें हमजा के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ. इसके कारण अब वे पाकिस्तान के किसी भी घरेलू स्तर और फॉर्मेट में क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे.

दरअसल, पूरा मामला यह है कि हमजा को वीजा के लिए आवेदन करते समय भ्रामक जानकारी देने का दोषी पाया गया. आंतरिक जांच के बाद गुरुवार को इस फैसले की घोषणा की गई कि उन्हें 2 साल के लिए प्रतिबंधित किया जाता है. हमजा हाल ही में पाकिस्तान के घरेलू सर्किट में एक बेहतरीन उभरते हुए खिलाड़ी के रूप में सामने आए थे.

वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाले थे हमजा

बताया जा रहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान की हालिया दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वे चयन की दौड़ में थे, लेकिन वीजा से जुड़े इस मुद्दे के कारण वे बाहर हो गए. पीसीबी के मुताबिक, जांच में पाया गया कि हमजा ने वीजा आवेदन प्रक्रिया के दौरान पूरी और सटीक जानकारी प्रदान नहीं की थी.

बोर्ड ने कहा कि हमजा ने पीसीबी को गुमराह करने की कोशिश की और वे जरूरी दस्तावेज जमा कराने में भी विफल रहे. इस पूरे मामले के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया था. समिति द्वारा सभी सबूतों की समीक्षा करने और अपनी रिपोर्ट सौंपने से पहले हमजा को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया गया था.

पीसीबी ने जारी की सख्त चेतावनी

हमजा को बैन करने के साथ ही पीसीबी ने एक बयान जारी कर कहा, “पीसीबी गलत बयान, जानकारी छिपाने और भ्रामक जानकारी देने से जुड़े मामलों को बेहद गंभीरता से लेता है. इस तरह का आचरण पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़े व्यक्तियों से अपेक्षित ईमानदारी, प्रोफेशनलिज्म और जिम्मेदारी के मानकों के अनुकूल नहीं है.”

पीसीबी ने यह भी साफ कर दिया कि वह अपनी छवि को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं करेगा. बोर्ड ने आगे कहा, “पीसीबी किसी भी व्यक्ति को बोर्ड, पाकिस्तान क्रिकेट या खेल से जुड़े करोड़ों समर्थकों की प्रतिष्ठा को धूमिल करने की अनुमति नहीं देगा.”

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||