Last Updated:
trent boult yorker the hundred: द हंड्रेड में न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने ऐसी सटीक यॉर्कर फेंकी कि जॉनी बेयरस्टो के पास संभलने का मौका ही नहीं मिला. विकेट लेने के बाद उनका ‘बाय-बाय’ सेलिब्रेशन भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. इस गेंद से बोल्ट ने साबित कर दिया कि जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ रही है वह और खतरनाक होते जा रहे हैं.
ट्रेंट बोल्ड ने जबरदस्त यॉर्कर पर जॉनी बेयरस्टो को मारा बोल्ड.
बोल्ट की ‘पंजातोड़’ यॉर्कर पर चित बेयरस्टो
दरअसल, टूर्नामेंट का 23वां मुकाबला लंदन स्पिरिट और एमआई लंदन के बीच हुआ, जिसमें मुंबई की टीम ने 4 विकेट से बाजी मारी. मैच के दौरान ट्रेंट बोल्ट ने नई गेंद से स्पेल की शानदार शुरुआत की. ओपनिंग करने आए जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर सेट होने की कोशिश ही कर रहे थे, लेकिन बोल्ट ने ऐसा होने नहीं दिया. बोल्ट ने जॉनी बेयरस्टो को शानदार यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड कर दिया. गेंद तेजी से इनस्विंग हुई और सीधे लेग स्टंप पर जाकर लगी. हालांकि, बेयरस्टो ने फ्लिक शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद की रफ्तार और टप्पा इतना सटीक था कि बेयरस्टो बल्ला तक नहीं लगा पाए. इस तरह बेयरस्टो ने 7 गेंदों में 13 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 1 छक्का शामिल था.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



