Image Slider

Last Updated:

लॉकअप 2 शो में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा करने वाली शिल्पा शिंदे ने फिनाले के बाद ग्लैमरस लाइफ से दूरी बना ली. अपने भाई और मां से बेदखल होने का दर्द झेल रहीं शिल्पा को जब शेल्टर होम की बुजुर्ग महिलाओं ने बाहों में भरा, तो हर आंख नम हो गई. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. उनके फैंस कमेंट में लिख रहे हैं कि ट्रॉफी भले ही श्रेया कालरा के नाम रही, पर दिल शिल्पा शिंदे ने जीत लिया.

Zoom

नई दिल्ली: मशहूर टीवी रियलिटी शो लॉक अप 2 का सफर खत्म होने के बाद जहा सभी कंटेस्टेंट्स और मेकर्स चमचमाती सक्सेस पार्टी में जश्न मना रहे थे, वही शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे ने एक बेहद अलग रास्ता चुना. भाभीजी घर पर हैं फेम और फैंस की चहेती शिल्पा शिंदे शो की चकाचौंध से दूर सीधे कर्जत स्थित अपने शेल्टर होम पहुंच गईं.

अपनी पर्सनल लाइफ में अपनों से दूर होने का दर्द झेलने वाली शिल्पा को जब यहां रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं ने बाहें फैलाकर गले लगाया, तो माहौल बेहद भावुक हो गया.

सक्सेस पार्टी छोड़ पहुंचीं शेल्टर होम

लॉक अप 2 के ग्रैंड फिनाले के बाद मुंबई में एक शानदार पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमें शो की होस्ट फराह खान, रितेश देशमुख और प्रोड्यूसर एकता कपूर के साथ कई कंटेस्टेंट्स नजर आए. लेकिन शिल्पा शिंदे ने इस ग्लैमरस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनने के बजाय उन बेसहारा बुजुर्ग महिलाओं के पास जाना बेहतर समझा, जिनके लिए उन्होंने यह शेल्टर होम बनाया है. जैसे ही शिल्पा कर्जत स्थित अपने इस आशियाने में पहुंचीं, वहा पहले से फूलों की माला लिए इंतजार कर रही बुजुर्ग महिलाओं ने उनका बेहद गर्मजोशी और प्यार से स्वागत किया.

बुजुर्ग महिलाओं संग मनाया जीत का जश्न

शिल्पा शिंदे ने इस दिल छू लेने वाली मुलाकात का एक इमोशनल वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है. वीडियो में दिख रहा है कि एक्ट्रेस वहा पहुंचते ही सभी महिलाओं से बहुत प्यार से मिल रही हैं और उनका आशीर्वाद ले रही हैं. एक बहुत ही भावुक पल तब आया जब एक बुजुर्ग महिला ने रोते हुए शिल्पा का हाथ चूम लिया. शिल्पा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि लॉक अप के बाद घर वापसी हो गई है और इतना सारा प्यार व सपोर्ट देखकर ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही इस शो की असली विनर बन गई हूँ. उनके इस कदम की फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||