बर्नआउट और लंबे नोटिस पीरियड का झंझट
पिछले 6 महीनों से लगातार बढ़ रहे काम के बोझ ने जीवन का बैलेंस बिगाड़ दिया था. ऑफिस जाना, देर रात तक काम करना और परिवार से दूर रहना रोज की मजबूरी बन चुका था. वह दूसरी नौकरी ढूंढना चाहता था, लेकिन तैयारी का समय ही नहीं मिलता था. सबसे बड़ी मुसीबत थी 2 महीने का लंबा नोटिस पीरियड. आज के दौर में कंपनियां तुरंत जॉइन करने वाले उम्मीदवारों को वरीयता देती हैं. ऐसे में करंट जॉब के साथ नया रास्ता तलाशना नामुमकिन सा लग रहा था.
One of my friend in IT was having Rs. 33 LPA CTC. Work from office.
He was frustrated with work load since more than 6 months. He was trying hard for other jobs. But was not getting time for preparation and interviews. The another major problem was 2 months notice period.…
बिना किसी ऑफर के दिया रिजाइन, लिया 5 दिनों का ब्रेक
जब प्रेशर सहना मुश्किल हो गया तो उसने एक साहसी कदम उठाया. बिना किसी दूसरे जॉब ऑफर के हाथ में होते हुए भी उसने वर्तमान नौकरी से इस्तीफा दे दिया. रिजाइन करने के बाद उसने सबसे पहले 5 दिनों का प्रॉपर ब्रेक लिया. कोई काम नहीं, किसी इंटरव्यू की तैयारी नहीं और ना ही नौकरी की चिंता. यह पूरा वक्त उसने अपने बच्चों और परिवार के साथ बिताया, जिससे उसका दिमाग एकदम रिफ्रेश हो गया.
रिजेक्शन के बाद मिला WFH का जबरदस्त मौका
ब्रेक खत्म होते ही आईटी प्रोफेशनल ने नए सिरे से अपना रिज्यूमे अपडेट किया और पूरी लगन से तैयारी शुरू की. उसने अपनी पसंद की नौकरियों में अप्लाई करना शुरू किया. इस दौरान 3 कंपनियों से रिजेक्शन झेलना पड़ा, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी. चौथी कंपनी से आखिरकार उसे ऑफर लेटर मिला. यह ऑफर 29 लाख रुपये सालाना का था, यानी पुरानी सैलरी से 4 लाख रुपये कम. लेकिन सबसे बड़ी बात थी कि यह ‘वर्क फ्रॉम होम’ (WFH) जॉब थी, जहां ऑफिस केवल जरूरत पड़ने पर ही जाना था.
सैलरी से ज्यादा प्यारा निकला Me Time और परिवार
दिल की आवाज सुनकर शख्स ने 29 लाख का यह ऑफर तुरंत स्वीकार कर लिया. उसने यह फैसला ज्यादा पैसों के लिए नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी में सुकून वापस लाने के लिए लिया. वह खुद के लिए थोड़ा वक्त चाहता था, अपने बच्चों को बढ़ते देखना चाहता था और शांति से जीवन जीना चाहता था. आज यह शख्स अपने चेहरे पर एक सुकून भरी मुस्कान के साथ कहता है- मैंने वही किया जो मुझे सही लगा.. और मैं अपने इस फैसले से बेहद खुश हूं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



