Image Slider

Last Updated:

Agra Crime News: आगरा में दो ऑनर किलिंग ने इंसानियत को झकझोरकर रख दिया है. एक पिता ने चार महीने की गर्भवती बेटी को चंबल नदी में डुबोकर मार डाला, जबकि दूसरे ने प्रेम विवाह से नाराज होकर अपनी 22 वर्षीय बेटी का गला घोंट दिया. दोनों वारदातों ने ताजमहल के शहर में रिश्तों और समाज को कठघरे में खड़ा कर दिया. 

आगरा में 2 बेटियों की हत्या, एक मां बनने वाली थी तो दूसरी ने की थी लव मैरिजZoom

दो पिताओं ने अपनी अपनी बेटी की हत्या की.

आगरा : दुनियाभर में आगरा की पहचान मोहब्बत के प्रतीक ताजमहल से है. हर साल लाखों लोग ताज का दीदार करने आते हैं. मगर, इन दिनों यही शहर दो ऐसी घटनाओं से सिहर उठा है, जिन्होंने रिश्तों की सबसे दर्दनाक तस्वीर सामने रख दी. 48 घंटे के अंदर दो युवतियों की जान उनके अपने ही पिता ने ले ली. दोनों मामलों की वजह कुछ एक जैसी ही निकली. लव अफेयर और सामाजिक बदनामी का डर. सवाल उठता है कि क्या अब इन लोगों के जेल जाने पर इनकी इज्जत बची रह जाएगी? क्या वाकई किसी से प्यार करना इतना गलत है?

पहली घटना दिल्ली के तिगड़ी थाना क्षेत्र से जुड़ी है. पुलिस ने बताया कि एक पिता ने अपनी 18 साल की बेटी को महज इसलिए मार दिया क्योंकि वो शादीशुदा नहीं थी. उसका कसूर था कि वह शादी से पहले 4 माह की प्रेग्नेंट थी. पिता पहले बेटी को आगरा के बासौनी इलाके में चंबल नदी के किनारे ले गया. वहां दामाद की मदद से बेटी को नदी में डुबोकर मार डाला.

वारदात के बाद शक से बचने के लिए आरोपी ने बेटी के जल प्रवाह की तस्वीरें भी खिंचवाईं, ताकि लोगों को लगे कि उसकी मौत किसी और वजह से हुई है. घर लौटने पर उसने पड़ोसियों से कहा कि बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है. जब बेटी घर नहीं पहुंची तो पड़ोसियों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस जांच में पिता की कहानी पर सवाल उठे. पूछताछ के दौरान आरोपी टूट गया और हत्या की बात कबूल कर ली. इसके बाद दिल्ली पुलिस उसे बासौनी लेकर पहुंची, जहां गोताखोरों की मदद से युवती के शव की तलाश की जा रही है.

पुलिस के अनुसार, पिता को करीब एक महीने पहले पता चला था कि उसकी बेटी चार महीने की गर्भवती है और उसका प्रेम संबंध इलाके के ही एक नाबालिग युवक से था. इसी के बाद उसने हत्या की साजिश रची.

दूसरी बेटी का कसूर था लव मैरिज
इस दर्दनाक सिलसिले की दूसरी घटना आगरा के जैतपुर इलाके की है. यहां 22 वर्षीय अंकिता ने फरवरी में अपने सहपाठी और आईटीबीपी जवान अमित उर्फ अनिल से प्रेम विवाह किया था. आरोप है कि इस शादी से नाराज पिता ने रविवार रात बेटी का दुपट्टे और रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी. पड़ोसियों ने घर से चीख-पुकार की आवाजें सुनकर पुलिस को सूचना दी. पुलिस पहुंची तो कमरे में अंकिता का शव मिला और पिता वहीं बैठा मिला. पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली.

दो घटनाएं, एक जैसी वजह
दो अलग-अलग परिवार, दो अलग-अलग बेटियां, लेकिन दोनों की मौत की वजह लगभग एक जैसी बताई जा रही है- प्रेम संबंध और परिवार की कथित ‘इज्जत’. एक बेटी मां बनने वाली थी, दूसरी ने अपनी पसंद से शादी की थी. दोनों को जिंदगी जीने का मौका नहीं मिला.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्राSenior Sub Editor

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||