Image Slider

Last Updated:

हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है. टॉम हॉलैंड की यह मार्वल फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में तूफानी रफ्तार से आगे बढ़ रही है. हालांकि, 8वें दिन कलेक्शन में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है. वहीं दूसरी ओर, सुपरस्टार थलापति विजय की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘जन नायकन’ की रफ्तार अब काफी सुस्त पड़ गई है.

नई दिल्ली. टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड गढ़ रही है. यह मार्वल फिल्म कमाई के मामले में तेजी से आगे बढ़ रही है. पहले हफ्ते में 334.50 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन करके इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक के सबसे बड़े ओपनिंग वीक रिकॉर्ड वाले टॉप 5 क्लब में अपनी जगह पक्की कर ली है. दूसरी तरफ, थलापति विजय की ‘जन नायकन’ की कमाई हर दिन गिर रही है. चलिए आपको बताते हैं कि दोनों फिल्मों ने अब तक भारत में कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड कायम कर रही है. देश में अब तक की सबसे धमाकेदार ओपनिंग दर्ज करने के बाद यह मार्वल फिल्म अब एक और ऐतिहासिक उपलब्धि के बेहद करीब पहुंच गई है. अब यह मूवी तेजी से 400 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही है.

फिल्म ट्रैकिंग वेबसाइट सैक्निल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के 8वें दिन (गुरुवार) फिल्म ने देशभर के 16,447 शो के जरिए लगभग 14 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. बुधवार के 17 करोड़ रुपये की कमाई के मुकाबले इसमें करीब 17.6 फीसदी की गिरावट आई है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस ताजा कमाई के साथ ही फिल्म की भारत में कुल कमाई 334.50 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, नेट ग्रोस कलेक्शन 399.97 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है. यानी टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ 400 करोड़ ग्रोस क्लब में शामिल होने से महज कुछ कदम ही दूर है.

‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ ने पहले हफ्ते में कुल 334.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों में अपनी जगह पक्की कर ली है. पहले हफ्ते सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ (636 करोड़ रुपये) के नाम है, जिसके बाद ‘पठान’ (351 करोड़ रुपये) और ‘जवान’ (348 करोड़ रुपये) का नंबर आता है.

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. पहले हफ्ते 334.50 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई के साथ ही मार्वल की इस फिल्म ने रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर ‘एनिमल’ को पीछे छोड़ दिया है. साल 2023 में रिलीज हुई ‘एनिमल’ ने पहले हफ्ते में 301 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर टॉप 5 लिस्ट में पांचवां स्थान हासिल किया था, जिसे अब स्पाइडर-मैन ने अपने नाम कर लिया है.

दूसरी तरफ, थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ का सफर अब धीरे-धीरे धीमा पड़ता नजर आ रहा है. रिलीज के तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई और थिएटर्स में दर्शकों की संख्या में उम्मीद के मुताबिक गिरावट दर्ज की जा रही है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि शुरुआती दो हफ्तों की तूफानी कमाई ने पहले ही फिल्म को हिट की कैटेगरी में खड़ा कर दिया है.

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को ‘जन नायकन’ ने भारत भर के 3,288 शो के जरिए लगभग 1.06 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इस ताजा कमाई के साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 184.41 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 308.68 करोड़ हो चुका है.

एच. विनोथ के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जन नायकन’ में थलापति विजय लीड रोल में हैं,जबकि पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, बॉबी देओल, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, नरेन, प्रियामणि और सुनील जैसे सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं. एक्शन, इमोशन और एंटरटेनमेंट से भरपूर इस फिल्म को अनिरुद्ध रविचंदर के दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक और गानों ने और खास बना दिया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||