फिल्म ‘ओह माय डॉग’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के साथ एक चौंकाने वाली घटना घटी, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. रेड कार्पेट पर पोज देते समय कुत्ते ने अचानक आक्रामक होकर रवीना की ड्रेस पर झपट्टा मार दिया. हालांकि, रवीना टंडन बाल-बाल बच गईं और इस स्थिति में घबराने के बजाय संयम से काम लिया. रवीना के इस कूल और मैच्योर रिएक्शन की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है.
रवीना टंडन का हैरान कर देने वाला वीडियो हुआ वायरल.
नई दिल्ली. मुंबई में गुरुवार रात आयोजित फिल्म ‘ओह माय डॉग’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान एक हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला. इवेंट में पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के साथ एक कुत्ता अचानक आक्रामक हो गया और उसने उनकी ड्रेस पकड़ ली. हालांकि, इस अचानक हुई घटना के बावजूद रवीना ने खुद को संभाला और संयम बनाए रखा. इस इवेंट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
रवीना टंडन इस फिल्म को सपोर्ट करने के लिए रेड कार्पेट पर पहुंची थीं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इवेंट के दौरान वह एक कुत्ते के साथ काफी घुलती-मिलती और दुलार करती नजर आईं. पैपराजी के कहने पर वह कुत्ते को पुचकारते हुए उसके साथ पोज देने के लिए नीचे भी बैठीं.
कुत्ते के हमले से बाल-बाल बचीं रवीना टंडन
हंगामा तब हुआ, जब रवीना सोलो फोटोज के लिए खड़ी हुईं. इसी दौरान कुत्ते का ध्यान उनकी पीली ड्रेस की लटकती डोरी और आस्तीन पर गया. उसने अचानक भौंकते हुए ड्रेस की डोरी को अपने दांतों में जकड़ लिया. मगर वह कुत्ते के काटने से बाल-बाल बचीं. हालांकि, इस दौरान रवीना जरा भी घबराईं नहीं और न ही उन्होंने कोई हड़बड़ाहट दिखाई. वह बेहद शांत रहीं, जिससे वहां मौजूद हैंडलर्स ने तुरंत स्थिति पर काबू पा लिया. स्थिति संभलते ही रवीना ने एक बार फिर प्यार से उस कुत्ते को सहलाया और सबका दिल जीत लिया.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



