Image Slider

Last Updated:

Movies/Series Friday OTT Release : हफ्ते भर की भागदौड़ के बाद करीबियों के साथ वीकेंड का आनंद उठाना चाहते हैं, तो ओटीटी पर नई फिल्में और सीरीज देखना शानदार विकल्प हो सकता है. शुक्रवार 7 अगस्त को ओटीटी पर बेहतरीन फिल्में और सीरीज दस्तक दे रही हैं.

नई दिल्ली: वीकेंड पर ओटीटी पर कई धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. अलग-अलग जॉनर की फिल्में-सीरीज हर मिजाज के दर्शकों को भाएंगी. आइए, आपको नेटफ्लिक्स और जी5 पर शुक्रवार 7 अगस्त को रिलीज हो रही उन 8 फिल्मों और सीरीज के बारे में बताते हैं.

कोरियन ड्रामा देखना पसंद है, तो ‘अवर स्टिकी लव’ आप देख सकते हैं, जो एक रोमांटिक ड्रामा सीरीज है. सीरीज में एक दिखाया गया है कि बॉक्सिंग कोच के साथ रह रही वकील की याददाश्त चली जाती है. कोच बताता है कि वह उसका ब्वॉयफ्रेंड है. इस प्लॉट के साथ कहानी को आगे बढ़ते हुए देखना दिलचस्प है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे.

अगर आप युद्ध संबंधित सच्ची कहानियां और वीरों की गाथाएं जानना चाहते हैं, तो आपको ‘ऑपरेशन सफेद सागर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कारगिल वॉर’ देखना चाहिए. इस डॉक्युड्रामा में कारगिल वॉर में भारतीय वायु सेना के पराक्रम को दिखाया गया है. इसे आप नेटफ्लिक्स में देख पाएंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

साउथ सिनेमा के दीवानों को फिल्म ‘इधयम मुरली’ देखनी चाहिए, जो एक रोमांटिक मूवी है. फिल्म में एक लड़के की एक तरफा लव स्टोरी को दिखाया गया है. वह कैसे जिंदगी में भावनात्मक चुनौतियों का सामना करता है, यह देखना कारगर है. इसे आप नेटफ्लिक्स में देख पाएंगे.

फिल्म ‘लेनिन’ में एक गांव के लड़के की कहानी दिखाई गई है, जिसे एक त्योहार की मान्यताओं-रीतियों से आपत्ति है. वह त्योहार के बहाने हो रहे खूनी खेल को रोकने की कोशिश करता है. इसे आप जी5 पर देख पाएंगे.

तमिल फिल्म ‘नूरी सामी’ में मां-बेटे के गहरे रिश्ते को दिखाया गया है. इसे आप जी5 पर देख पाएंगे. इसे आईएमडीबी ने 7.7 रेटिंग दी है.

अमेरिकी फिल्म ‘मिक्की 17’ को आप नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे. यह साइंस फिक्शन पसंद करने वाले दर्शकों को पसंद आ सकती है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे अंतरिक्ष में बसने के मिशन में इंसान काम कर रहा है.

एक्शन कॉमेडी के दीवानों को फिल्म ‘लव हर्ट्स’ देखनी चाहिए. इसे नेटफ्लिक्स के सब्सक्राइबर देख पाएंगे. फिल्म में अपराध की दुनिया के बादशाह को दिखाया गया है, जो रियल एस्टेट एजेंट बन गया है. ट्विस्ट से भरी कहानी में क्या-कुछ है, यह तो देखने के बाद पता चलेगा.

फिल्म ‘द लास्ट हाउस’ को आप नेटफ्लिक्स में देख पाएंगे. आपको कहानी में हॉरर के साथ साइंस फिक्शन का तड़का भा सकता है. फिल्म में एक ऐसे परिवार की कहानी दिखाई गई है, जो अपने ही घर में कैद हो जाता है. वे खुद को खतरनाक एनर्जी से बचाने की कोशिश करते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||