Image Slider

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार

Updated Thu, 06 Aug 2026 11:41 AM IST

Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि भारत में उनका इंस्टाग्राम अकाउंट बिना किसी स्पष्टीकरण के प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने मेटा पर प्रधानमंत्री मोदी के सामने ‘झुकने’ का आरोप लगाया और उससे ऐसा न करने का आग्रह किया।


अरविंद केजरीवाल
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने मेटा से इस कदम पर सवाल किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्पष्टीकरण मांगने के बार-बार के प्रयासों के बावजूद कंपनी कोई जवाब नहीं दे पाई।


पीएम के सामने इतना न झुकें: केजरीवाल

केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में मार्क जुकरबर्ग के नेतृत्व वाली कंपनी से अपने अकाउंट पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने मेटा पर तंज कसते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने इतना न झुकें। केजरीवाल ने यह भी सुझाव दिया कि यह कदम केंद्र सरकार के इशारे पर उठाया गया हो सकता है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||