Image Slider

Last Updated:

हाल ही में अलायंस का फिनाले हुआ है. जहां टीवी की जानी-मानी होस्ट मिनी माथुर ने अली गोनी और रूही दोसानी को पछाड़कर शो की चमचमाती ट्रॉफी और 50 लाख रुपये की प्राइज मनी अपने नाम कर ली है. जिसकी बाद से हर तरफ शो की क्लिप सोशल मीडिया पर छाई हुई है. नीचे पढ़ें पूरी खबर-

Zoom

Mini Mathur Wins Alliance Season 1: अमेजन प्राइम वीडियो के चर्चित शो ‘अलायंस’ को आखिरकार अपना पहला विनर मिल गया है. काफी समय से सोशल मीडिया और फैंस के बीच गजब का हाइप बनाए इस शो का धमाकेदार फिनाले हाल ही में स्ट्रीम हुआ, जहां टीवी की जानी-मानी होस्ट मिनी माथुर ने बाजी मार ली.

मिनी ने अपने तेज दिमाग, कूल एटीट्यूड और शानदार गेम प्लान के दम पर अली गोनी और रूही दोसानी जैसे तगड़े कंटेस्टेंट्स को पछाड़ते हुए शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

50 लाख रुपये और चमचमाती ट्रॉफी की विनर

फिनाले में मुकाबला बेहद कड़ा और सस्पेंस से भरा था. एक तरफ सोशल मीडिया स्टार रूही दोसानी और पॉपुलर एक्टर अली गोनी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रहे थे, तो दूसरी तरफ मिनी माथुर हर मोड़ पर अपनी स्मार्टनेस से बाजी पलटती दिखीं. अंत में जीत मिनी के हाथ ही लगी. विनर बनने के साथ ही उन्हें 50 लाख रुपये का मोटा कैश प्राइज और चमचमाती ट्रॉफी मिली. अपनी इस शानदार जीत पर खुशी जताते हुए मिनी ने कहा कि यह सफर दिखाता है कि अगर आप खुद पर भरोसा रखें तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||