Image Slider

Last Updated:

Rajpal Yadav News : फिल्म अभिनेता राजपाल यादव पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का 16.61 करोड़ रुपये बकाया होने का दावा है. बैंक के रिकवरी अधिकारी ने शाहजहांपुर में संपत्ति पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया. मुंबई की संपत्तियां भी वसूली कार्रवाई के दायरे में बताई जा रही हैं.

राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, पैतृक घर पर चिपका 16.61 Cr. की वसूली का नोटिस Zoom

राजपाल यादव की मुश्किलें फिर बढ़ीं.

शाहजहांपुर : 9 करोड़ रुपये से जुड़े चेक बाउंसिंग केस के बाद फिल्म अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें दूसरी तरफ से भी बढ़ती नजर आ रही हैं. अब सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से उन पर लोन वसूली को लेकर बड़ी कार्रवाई शुरू की गई है. इसके लिए बैंक के रिकवरी अधिकारी शाहजहांपुर पहुंच गए और अभिनेता की संपत्ति पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है.

बताया जा रहा है कि राजपाल यादव पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का कुल 16 करोड़ 61 लाख 64 हजार 638 रुपये बकाया है. बैंक का दावा है कि यह राशि लिए गए लोन और उस पर देय ब्याज सहित है.

जानकारी के अनुसार, राजपाल यादव ने अपनी मां गोदावरी और पत्नी राधा यादव के नाम से बैंक से लोन लिया था. समय पर लोन का भुगतान नहीं होने के कारण बकाया राशि बढ़कर 16.61 करोड़ रुपये से अधिक हो गई. इसके बाद बैंक ने वसूली की प्रक्रिया तेज कर दी है. इसी क्रम में बैंक के रिकवरी अधिकारी शाहजहांपुर पहुंचे और संबंधित संपत्ति पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया. बैंक की कार्रवाई के दायरे में अभिनेता का शाहजहांपुर स्थित पैतृक गांव का मकान और मुंबई के जुहू, मलाड तथा गोरेगांव क्षेत्र में स्थित संपत्तियां भी बताई जा रही हैं.

बैंक अब नियमानुसार आगे की वसूली प्रक्रिया पूरी करेगा. अगर तय समय के भीतर बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता है तो संबंधित संपत्तियों की कुर्की और नीलामी की कार्रवाई की जा सकती है. हालांकि, इस मामले में अभिनेता राजपाल यादव की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. उनके पक्ष का इंतजार है.

About the Author

authorimg

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

Sandeep Kumar is a Senior journalist and digital newsroom leader with over 20 years of experience across television, print and digital media. He currently serves as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, le…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||